देश

सुप्रीम कोर्ट 7 फरवरी को तमिलनाडु सरकार की याचिका पर करेगा सुनवाई, राज्यपाल द्वारा विधेयकों की मंजूरी में देरी पर उठे सवाल

विधेयकों को मंजूरी में देरी को लेकर दायर तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 7 फरवरी को सुनवाई करेगा. जस्टिस जे. बी पारदीवाला और आर. महादेवन की बेंच तमिलनाडु सरकार की ओर से दायर दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है.

पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऐसा नहीं चल सकता, लोग पीड़ित है, राज्य पीड़ित है. वही तमिलनाडू सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था कि लोग सबसे शक्तिशाली लोगों के जनादेश को लागू करना सरकार का काम है. लेकिन राज्यपाल रास्ते में खड़े है जिसके चलते फाइलें महीनों और सालों से अटकी हुई है.

RN रवि ने दूसरी बार किया विधानसभा द्वारा पारित

तमिलनाडु सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा है कि राज्यपाल आरएन रवि का विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को दूसरी बार भी मंजूरी नही देना देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की विफलता होगी. उन्होंने यह भी कहा था कि कानून के मुताबिक जब राज्य की विधानसभा कोई विधेयक पारित करती है, तो राज्यपाल उसे दोबारा विचार करने के लिए भेज सकते हैं. लेकिन अगर वही विधेयक फिर से विधानसभा से पारित होकर राज्यपाल को भेजा जाता है, तो राज्यपाल के पास मंजूरी देने के अलावा कोई विकल्प नही होता. यह हमारे संवैधानिक ढांचे में तय प्रक्रिया है.

वही राज्य सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा था कि विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेजने का विकल्प पहली बार में ही तय किया जाना चाहिए था और इसे बाद में नहीं किया जा सकता है. सिंघवी ने कहा कि विधेयक के दोबारा पारित होने और राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद, उनके पास मंजूरी देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था और दूसरी बार में वह विधेयक को राष्ट्रपति के विचार के लिए नही रख सकते थे.

कोर्ट ने स्पीकर से मांगा जवाब

इससे पहले भी तीन विधायकों की अयोग्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसपर कोर्ट ने स्पीकर से जवाब मांगा था. जिन विधायकों के मामले में जवाब मांगा गया था उनमें वेंकट राव तेलम, कडियम श्री हरि और दानम नागेंदर शामिल है. जिन्होंने बीआरएस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

ये भी पढ़ें: विधेयकों को मंजूरी में देरी को लेकर तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 7 फरवरी को सुनवाई करेगा, पढ़ें पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

3 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

22 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

31 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

42 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

49 minutes ago