Unnao Expressway Damage: भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है. देश के कई शहरों में भारी जलभराव और धंसान की खबरें सामने आ रही है. कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. महाराष्ट्र से लेकर यूपी तक कई एक्सप्रेसवे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भी ऐसी खबरें सामने आई. जहां बारिश की वजह से एक्सप्रेसवे का सर्विस रोड पर कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया.
पहली बरसात के दौरान किसी भी एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कुछ स्थानों पर धंसाव या क्षति की स्थिति उत्पन्न होना कोई असामान्य घटना नहीं है. लगातार वर्षा, जलभराव एवं मिट्टी के कटाव जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण ऐसे मामले सामने आ सकते हैं.
टेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट मैनेजर सतीश ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि सर्विस रोड पर धंसाव की खबरें सामने आने पर कंपनी ने तत्काल कदम उठाया और आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा संबंधि कामों को लेकर आवश्यक निर्देश दिये.
उन्होंने बताया कि तुरंत कार्रवाई के कारण किसी भी स्तर पर आवागमन प्रभावित नहीं हुआ तथा यातायात पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित होता रहा.
कंपनी द्वारा प्रभावित स्थल की लगातार निगरानी की जा रही है और स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं. निर्माण गुणवत्ता, यातायात सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
टेल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने आमजन से अपील करती की है कि वे भ्रामक या अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें और आवश्यकता पड़ने पर केवल अधिकृत माध्यमों से जारी जानकारी पर ही विश्वास करें.
प्रोजेक्ट मैनेजर सतीश ने बताया कि कंपनी परियोजना की गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्ध रखरखाव के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. प्रभावित स्थल की लगातार निगरानी की जा रही है. बारिश की वजह से आगे आने वाले समय में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक स्थायी तकनीकी सुधार प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं.
कंपनी की एक्सप्रेस की गुणवत्ता एवं क्षमता हेतु निगरानी टीमें लगातार सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. आवश्यकता पड़ने पर बिना समय गंवाये प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में जलभराव: मिंटो ब्रिज से लेकर प्रहलादपुर अंडरपास तक…नई सरकार में कितनी बदली राजधानी की सूरत?
यात्रियों की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन को कंपनी ने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. उसने कहा है कि सभी आवश्यक कदम उठाये जाते रहेंगे ताकि किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो.
– भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…