उत्तर प्रदेश

आज भी बेटियां सुरक्षित नहीं! स्कूल से जाते-आते वक्त करता था छेड़खानी… परेशान छात्रा का हुआ दर्दनाक अंत

Amroha schoolgirl death: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने एक बार फिर बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में हाईस्कूल की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. परिवार का आरोप है कि गांव का ही एक युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था. स्कूल आने-जाने के दौरान उसका पीछा करने और छेड़छाड़ करने की बात भी कही गई है.

परिजनों के मुताबिक, छात्रा ने खुद घरवालों को युवक की हरकतों के बारे में बताया था. परिवार ने मामले को सुलझाने के लिए आरोपी के परिजनों से बात करने की कोशिश भी की, लेकिन बात संभलने के बजाय विवाद और बढ़ गया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मुख्य आरोपी नय्यूम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके भाई नासिर की तलाश की जा रही है.

स्कूल जाते-आते परेशान करने का आरोप

घटना गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की है. मृतक छात्रा हाईस्कूल में पढ़ती थी. परिवार का आरोप है कि गांव का रहने वाला नय्यूम छात्रा का लगातार पीछा करता था. जब वह स्कूल जाती या वहां से वापस घर लौटती, तब भी युवक उसके पीछे आता था और कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ करता था.

परिजनों का कहना है कि इन घटनाओं से छात्रा काफी परेशान रहने लगी थी. उसने घरवालों को पूरी बात बताई थी. इसके बाद परिवार ने आरोपी युवक के परिवार से संपर्क कर उसे समझाने की कोशिश की, ताकि मामला आगे न बढ़े और छात्रा को किसी तरह की परेशानी न हो.

शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप

परिवार के मुताबिक, उन्होंने नय्यूम के भाई नासिर से भी छात्रा को परेशान किए जाने की शिकायत की थी. आरोप है कि इस दौरान नासिर ने परिजनों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें धमकी भी दी. परिजनों का कहना है कि शिकायत के बावजूद छात्रा को परेशान किए जाने का सिलसिला नहीं रुका. लगातार बनी इस स्थिति से छात्रा मानसिक रूप से काफी परेशान थी. इसके बाद उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी.

छात्रा की मौत की खबर सामने आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों को भी घटना की जानकारी हुई तो गांव में माहौल गमगीन हो गया.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई और मामले की जांच शुरू की गई.

परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने नय्यूम और उसके भाई नासिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी नय्यूम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी नासिर की तलाश जारी है.


ये भी पढ़ें: लखनऊ: घात लगाए शूटरों ने LIC एजेंट पर चलाईं गोलियां, हालत गंभीर


पुलिस बोली- जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

अमरोहा के एसपी लखन सिंह यादव के मुताबिक, मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा को किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्य क्या हैं. इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल सामने ला दिया है कि स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर परिवारों की चिंता आखिर कब खत्म होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

14 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

44 minutes ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

1 hour ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

1 hour ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

1 hour ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

1 hour ago