UP BJP Election 2027 Strategy
UP BJP Election 2027 Strategy: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं. सभी राजनीतिक दल अपनी चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटे हैं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की कवायद तेज कर दी है. सोमवार (23 नवंबर) को बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक के साथ केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में संगठनात्मक वर्चुअल बैठक आयोजित की जा रही है. मथुरा में हुई चुनावी योजना बैठक के बाद इसे यूपी बीजेपी की पहली बड़ी संगठनात्मक बैठक माना जा रहा है. इसमें आगामी चुनाव को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.
बीजेपी की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश और केंद्रीय संगठन के कई बड़े नेता शामिल होंगे. इसमें उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल मौजूद रहेंगे. इसके अलावा प्रदेश के सभी प्रांतों के क्षेत्रीय अध्यक्ष, चुनावी तैयारियों के लिए नियुक्त किए गए सभी छह संगठन मंत्री, पार्टी के विधायक और लोकसभा व राज्यसभा सांसद भी बैठक में हिस्सा लेंगे. सभी सह प्रभारी भी वर्चुअल बैठक से जुड़ेंगे. वहीं, संगठन महासचिव बीएल संतोष के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित करना और चुनावी तैयारियों को गति देना है.
दरअसल, मथुरा में आयोजित बीजेपी की योजना बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई फैसले लिए गए थे. अब पार्टी नेतृत्व इन फैसलों को बूथ और विधानसभा स्तर तक लागू करने की रणनीति पर काम कर रहा है. सोमवार की बैठक में मथुरा में तय की गई योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा होगी. इसके साथ ही क्षेत्रीय और जिला स्तर के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा. पार्टी नेताओं को यह भी बताया जाएगा कि संगठनात्मक गतिविधियों को किस तरह अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाई जा सके.
बैठक के एजेंडे में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) अभियान को प्रमुखता दी गई है. बीजेपी की कोशिश है कि मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र कार्यकर्ताओं और समर्थकों के नाम समय रहते जुड़वाए जाएं. इसके लिए पार्टी अपने अभियान को और तेज करने की रणनीति बनाएगी. इसके अलावा एसआईआर को लेकर पार्टी के जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देने पर भी चर्चा होगी. बूथ स्तर पर मतदाता सूची से जुड़े काम की निगरानी करने के निर्देश दिए जा सकते हैं.
बीजेपी की बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा को प्रदेश में अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर रहेगा. पार्टी नेतृत्व चाहता है कि इस यात्रा के जरिए संगठन की गतिविधियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए. इसके साथ ही बूथ अध्यक्षों की बैठक चुनाव तक नियमित रूप से आयोजित करने की योजना पर चर्चा होगी. पार्टी का मानना है कि मजबूत बूथ प्रबंधन चुनावी सफलता के लिए बेहद जरूरी है. वहीं, सभी 403 विधानसभा सीटों पर नियुक्त प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट तैयार करने में संगठन की ओर से पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए जा सकते हैं.
बैठक में बीजेपी के आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी. पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को पूरी तरह सक्रिय किया जाए और प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की पकड़ मजबूत हो. कुल मिलाकर बीजेपी की यह बैठक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को व्यवस्थित करने और संगठन को चुनावी मोड में लाने के लिहाज से अहम मानी जा रही है.
भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक लेख साझा करते…
Nirmala Sitharaman On Poverty Alleviation India: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लिंक्डइन पर साझा…
West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' करने…
जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने 15 नवंबर को हुई JKSSB की फाइनेंस अकाउंट्स असिस्टेंट परीक्षा में…
इटावा की रहने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा को बीजेपी राष्ट्रीय ओबीसी…
22 नवंबर 1963 को अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की डलास में गोली मारकर…