देश

JKSSB FAA भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप: JKSA ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) द्वारा 15 नवंबर को आयोजित फाइनेंस अकाउंट्स असिस्टेंट (FAA) भर्ती परीक्षा में कथित संगठित नकल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (JKSA) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है. एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुहामी ने बताया कि भर्ती प्रक्रियाओं में बार-बार सामने आ रही अनियमितताओं और उम्मीदवारों के गिरते भरोसे को देखते हुए गृह मंत्री से हस्तक्षेप की गुहार लगाई गई है.

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल का आरोप

JKSA ने अपने पत्र में निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध CBI जांच कराने के साथ-साथ आगामी जम्मू-कश्मीर पुलिस सब-इंस्पेक्टर (JKPSI) और कांस्टेबल भर्ती परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित करने की मांग की है.

एसोसिएशन का आरोप है कि इस कथित गिरोह ने परीक्षा केंद्रों के बाहर बैठे लोगों तक प्रश्नपत्र पहुंचाए, वहां से उत्तर हासिल किए और अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरणों के जरिए चुनिंदा अभ्यर्थियों तक जवाब भेजे. हालांकि, एसोसिएशन ने समय रहते इस कथित रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई की सराहना भी की है.

2020 से चल रहे भर्ती विवादों का हवाला

नासिर खुहामी ने कहा कि मौजूदा आरोपों को साल 2020 से चल रहे भर्ती विवादों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए. उन्होंने याद दिलाया कि 2022 में पेपर लीक के आरोपों के बाद पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी, जिसमें CBI ने 24 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इसी तरह मार्च 2022 की FAA परीक्षा में भी पेपर लीक के बाद 20 आरोपियों पर CBI केस दर्ज हुआ था.

JKSA ने परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल सबूतों को सुरक्षित रखने, JKSSB की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने और भविष्य की भर्तियों में कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू करने की अपील करते हुए कहा कि बार-बार होने वाली गड़बड़ियां युवाओं के करियर और सिस्टम पर जनता के भरोसे को गहरी चोट पहुंचाती हैं.

यह भी पढ़ें: सीमा समृद्धि कुशवाहा बनीं बीजेपी ओबीसी मोर्चा की स्पेशल इनवाइटी मेंबर, पीएम मोदी का किया धन्यवाद

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

दिल्ली में कम से कम केवल बीएस-VI मानक वाले वाहनों को ही चलने की अनुमति होनी चाहिए- सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते…

54 seconds ago

PM Modi ने बताया कैसे गरीबी के खिलाफ भारत की लड़ाई बदल रही करोड़ों की जिंदगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक लेख साझा करते…

10 minutes ago

पीएम मोदी के किस मंत्र से 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले? निर्मला सीतारमण ने सबकुछ बताया

Nirmala Sitharaman On Poverty Alleviation India: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लिंक्डइन पर साझा…

12 minutes ago

पश्चिम बंगाल बनेगा ‘पश्चिम बंग’? शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' करने…

20 minutes ago

चुनावी मोड में बीजेपी, आज कोर ग्रुप की अहम बैठक; SIR और ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा पर बनेगी रणनीति

UP BJP Election 2027 Strategy: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी आज…

24 minutes ago

सीमा समृद्धि कुशवाहा बनीं बीजेपी ओबीसी मोर्चा की स्पेशल इनवाइटी मेंबर, पीएम मोदी का किया धन्यवाद

इटावा की रहने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा को बीजेपी राष्ट्रीय ओबीसी…

39 minutes ago