उत्तर प्रदेश

‘सनातन को चोट पहुंचाना कांग्रेस का पुराना इतिहास’, डिप्टी CM बोले- साधु संत क्या पहनेंगे, ये वो थोड़े तय करेगी

UP News: उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सनातन धर्म को चोट पहुंचाना कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है. अब कांग्रेसी अध्यक्ष जिस तरह से साधु-संतों के खिलाफ बयान दे रहे हैं, वो नया नहीं है.

उपमुख्यमंत्री बोले- “अभी कांग्रेस अध्यक्ष ने साधु-संतों के खिलाफ जिस तरह से बयानबाजी की है, वो मुग़ल आक्रांताओं की याद दिलाता है. मुग़ल आक्रांताओं ने सनातन संस्कृति को नष्ट करने को लगातार प्रयास किए थे. इसके बाद भी सनातन संस्कृति लगातार दुनिया को राह दिखा रही है. कांग्रेस पार्टी लगातार सनातन संस्कृति पर हमला करने वालों को प्रमोट कर रही है.”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि साधु-संतों क्या पहनें और क्या नहीं ये कांग्रेस पार्टी तय नहीं करेगी. हम चाहते हैं कि ऐसे बयानों के लिए कांग्रेस तुरंत माफी मांगे.

उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि सपा गुंडों माफिया को प्रमोट करने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा- अब एसी कमरों में बैठकर राजनीत करने वालों की कलई खुल गई है, और उपचुनाव में ये बिल्कुल साफ हो जाएंगे.

यह भी पढ़िए: क्रिकेट खेलते पत्रकार राघवेंद्र प्रताप सिंह रघु को आया हार्टअटैक, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के कारण बची जान

– भारत एक्‍सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

21 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

24 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

40 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

50 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

51 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

1 hour ago