Categories: दुनिया

इजरायली सुरक्षा बलों का दावा- गाजा में मारा गया इस्लामिक जिहाद का हेड ऑफ ऑपरेशन

इजरायल की सेना और शिन बेट इंटरनल सिक्योरिटी एजेंसी ने इस्लामिक जिहाद आतंकी ग्रुप के हेड ऑफ ऑपरेशन मुहम्मद अबू साखिल को मार गिराने का दावा किया है. संयुक्त बयान के अनुसार, शनिवार (9 नवंबर) को इजरायली वायुसेना ने गाजा पट्टी में एक ‘सटीक हमले’ में साखिल को निशाना बनाया.

बयान में कहा गया, ‘अबू साखिल ने एक कंपाउंड में स्थित कमांड और कंट्रोल सेंटर में काम कर रहा था, जिसे पहले उत्तरी गाजा में फहद अल-सबा स्कूल के रूप में जाना जाता था.’

इस्लामिक जिहाद मूवमेंट

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने अबू साखिल को इस्लामिक जिहाद में ‘एक महत्वपूर्ण शख्स’ बताया, जो गाजा में इजरायली नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ हमास के साथ संयुक्त अभियान, हमलों की योजना बनाने और उन पर काम करने के लिए जिम्मेदार था.

फिलिस्तीन में इस्लामिक जिहाद मूवमेंट (जिसे इस्लामिक जिहाद के रूप में भी जाना जाता है), एक उग्रवादी समूह है, जो मुख्य रूप से गाजा पट्टी में सक्रिय है. 1981 में स्थापित यह संगठन हमास के बाद गाजा में दूसरा सबसे बड़ा सशस्त्र समूह है.

7 अक्टूबर 2023 को इजरायल में हमास के बड़े हमले के जवाब में इस यहूदी राष्ट्र ने फिलिस्तीनी आतंकी संगठन के कब्जे वाली गाजा पट्टी में सैन्य अभियान शुरू किया था. हमास के हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे, जबकि 250 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया था. इजरायली हमलों ने गाजा में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है और हजारों फिलिस्तीनियों की मौत हुई है.

लेबनान पर एयर स्ट्राइक

इसके साथ ही इजरायली सेना 23 सितंबर से लेबनान पर एयर स्ट्राइक कर रही है. उसने सीमा पार एक ‘सीमित’ जमीनी अभियान भी चलाया है, जिसका उद्देश्य कथित तौर पर हिजबुल्लाह को कमजोर करना है.

इजरायली हमलों में हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह समेत कई कमांडरों की मौत हो गई और उसके कई ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि लेबनानी ग्रुप भी इजरायल पर मिसाइलें दाग कर पलटवार कर रहा है.

8 अक्टूबर 2023 को हिजबुल्लाह ने गाजा में हमास के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए इजरायल पर रॉकेट दागने शुरू किए थे. नवीनतम घटनाक्रम इसी संघर्ष का विस्तार है.

हजारों में है मौत का आंकड़ा

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों और एक मानवाधिकार समूह ने बताया कि रविवार (10 नवंबर) को गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 40 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें से दो दर्जन की मौत उत्तरी शहर जबालिया में एक आवासीय इमारत पर हमले में हुई.

गाजा में फिलिस्तीनी मानवाधिकार केंद्र (पीसीएचआर) ने कहा कि जबालिया में तीन मंजिला इमारत को इजरायली हमले में नष्ट कर दिया गया, जिसमें कम से कम 24 लोग मारे गए. पीसीएचआर ने एक बयान में कहा कि आस-पास के घरों के 30 अन्य लोग घायल हुए हैं.

गाजा के हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा पट्टी में 42,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं या माना जा रहा है कि लड़ाई में मारे गए हैं. मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती है और इसमें नागरिकों और लड़ाकों के बीच कोई अंतर नहीं किया गया है. इजरायल का कहना है कि उसने नवंबर तक लड़ाई में लगभग 18,000 लड़ाकों को मार गिराया है और 7 अक्टूबर को इजरायल के अंदर 1,000 अन्य आतंकवादियों को भी मार गिराया है.

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट के साथ)

Bharat Express Desk

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

37 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

51 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

59 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago