Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘सनातन को चोट पहुंचाना कांग्रेस का पुराना इतिहास’, डिप्टी CM बोले- साधु संत क्या पहनेंगे, ये वो थोड़े तय करेगी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सनातन पर दिए गए बयान पर कांग्रेस पार्टी तत्‍काल माफी मांगे. ये पार्टी सनातन संस्कृति पर हमला करने वालों को प्रमोट कर रही है.

Brajesh Pathak

उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (File Photo)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

UP News: उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सनातन धर्म को चोट पहुंचाना कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है. अब कांग्रेसी अध्यक्ष जिस तरह से साधु-संतों के खिलाफ बयान दे रहे हैं, वो नया नहीं है.

उपमुख्यमंत्री बोले- “अभी कांग्रेस अध्यक्ष ने साधु-संतों के खिलाफ जिस तरह से बयानबाजी की है, वो मुग़ल आक्रांताओं की याद दिलाता है. मुग़ल आक्रांताओं ने सनातन संस्कृति को नष्ट करने को लगातार प्रयास किए थे. इसके बाद भी सनातन संस्कृति लगातार दुनिया को राह दिखा रही है. कांग्रेस पार्टी लगातार सनातन संस्कृति पर हमला करने वालों को प्रमोट कर रही है.”

Brajesh Pathak

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि साधु-संतों क्या पहनें और क्या नहीं ये कांग्रेस पार्टी तय नहीं करेगी. हम चाहते हैं कि ऐसे बयानों के लिए कांग्रेस तुरंत माफी मांगे.

उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि सपा गुंडों माफिया को प्रमोट करने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा- अब एसी कमरों में बैठकर राजनीत करने वालों की कलई खुल गई है, और उपचुनाव में ये बिल्कुल साफ हो जाएंगे.

यह भी पढ़िए: क्रिकेट खेलते पत्रकार राघवेंद्र प्रताप सिंह रघु को आया हार्टअटैक, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के कारण बची जान

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital