उत्तर प्रदेश

100 सीटों की जिद, 26 का ऑफर और 5 पर ‘ब्रेकिंग’! अखिलेश ने इमरान मसूद के गढ़ में उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस में छिड़ी रार?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत अभी किसी नतीजे पर पहुंची भी नहीं थी कि अखिलेश यादव ने 5 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सियासी पारा चढ़ा दिया है. दरअसल सपा ने सहारनपुर, बेहट, कैराना, अमरोहा और ललितपुर सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.

बता दें इस लिस्ट ने इसलिए भी हलचल तेज कर दी है क्योंकि इनमें से दो सीटों (सहारनपुर और बेहट) पर कांग्रेस के दिग्गज नेता इमरान मसूद अपने समर्थकों के लिए टिकट मांग रहे थे. एक तरफ कांग्रेस गठबंधन में 100 से ज्यादा सीटों की मांग पर अड़ी है, तो दूसरी तरफ सपा ने 26 सीटों का ऑफर देने के साथ ही अपनी मजबूत सीटों पर उम्मीदवार उतारकर साफ संदेश दे दिया है.

आखिर क्यों छिड़ी है रार?

सपा की पहली लिस्ट में जिन पांच चेहरों को मैदान में उतारा गया है, उनमें चार मौजूदा विधायक हैं-सहारनपुर से आशु मलिक, बेहट से उमर अली खान, कैराना से नाहिद हसन और अमरोहा से महबूब अली, जबकि ललितपुर से ज्योति लोधी को टिकट दिया गया है. इसके अलावा ज्ञात रहे सबसे बड़ा सियासी झटका यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद को लगा है.

इमरान मसूद अपने गृह जिले की बेहट और सहारनपुर देहात सीट से अपने समर्थकों (सहारनपुर देहात से शाहनवाज खान) को चुनाव लड़ाना चाहते थे, लेकिन सपा ने दोनों सीटों पर अपने सिटिंग विधायकों को रिपीट कर कांग्रेस की दावेदारी को बड़ा झटका दिया है.

2022 में कैसा रहा था कांग्रेस का हाल?

सपा की इस रणनीति के पीछे 2022 विधानसभा चुनाव के आंकड़े एक बड़ी वजह माने जा रहे हैं. पिछली बार इन पांचों सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था, बता दें चार सीटों पर पार्टी चौथे स्थान पर रही, जबकि एक सीट पर वह पांचवें पायदान पर खिसक गई थी. देखिए पूरा हिसाब-किताब:

विधानसभा सीट 2022 का विजेता और वोट दूसरे नंबर पर कौन रहा? कांग्रेस उम्मीदवार का स्थान और वोट
कैराना (शामली) नाहिद हसन (सपा) – 1,31,035 मृगांका सिंह (बीजेपी) – 1,05,148 अखलाक (चौथा स्थान) – 1,522 वोट
अमरोहा महबूब अली (सपा) – 1,28,735 राम सिंह (बीजेपी) – 57,699 सलीम खान (चौथा स्थान) – 846 वोट
सहारनपुर देहात आशु मलिक (सपा) – 1,07,007 जगपाल सिंह (बीजेपी) – 76,262 संदीप कुमार (पांचवां स्थान) – 1,217 वोट
बेहट (सहारनपुर) उमर अली खान (सपा) – 1,34,513 नरेश सैनी (बीजेपी) – 96,633 पूनम कंबोज (चौथा स्थान) – 1,632 वोट
ललितपुर रामरतन कुशवाहा (बीजेपी) – 1,76,550 चंद्र भूषण सिंह बुंदेला (बीएसपी) – 69,335 बलवंत सिंह राजपूत (चौथा स्थान) – 3,920 वोट

सपा की इस चाल के पीछे क्या है संदेश?

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, सपा की यह पहली सूची महज उम्मीदवारों का ऐलान नहीं, बल्कि गठबंधन की बातचीत में दबाव बनाने की एक सोची-समझी रणनीति है:

ग्राउंड रियलिटी का हवाला: सपा ने उन्हीं चार सीटों पर अपने सिटिंग विधायकों को उतारा है जहां उसने 2022 में 1 लाख से ज्यादा वोट पाकर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस इन सीटों पर 4 हजार वोट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी.

100 बनाम 26 का पेंच: कांग्रेस जहां 100 से अधिक सीटों की मांग कर रही है, वहीं सपा ने 26 सीटों का प्रस्ताव देकर और पहले ही 5 नाम घोषित कर यह संकेत दे दिया है कि वह अपनी मजबूत या सिटिंग सीटों पर किसी भी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

कल 1400 अंक टूटा, आज 1400 अंक उछला: आखिर बाजार में क्यों आया इतना बड़ा पलटवार?

Stock market today: पिछले कारोबारी सत्र में 1400 अंकों से ज्यादा फिसलने के बाद बुधवार…

48 seconds ago

देर रात शराब पार्टी, बंद कैफे और दरिंदगी…दिल्ली के प्रीत विहार में 22 वर्ष की युवती से गैंगरेप

दिल्ली के प्रीत विहार स्थित सल्तनत कैफे में देर रात शराब पार्टी के दौरान 22…

1 hour ago

अगले 24 घंटे 8 राज्यों में उत्पात मचाएगा मौसम! 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, ठंड और कोहरे का भी अलर्ट

IMD ने दक्षिण भारत के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश, बिजली गिरने और…

2 hours ago

शिव योग और रोहिणी नक्षत्र का संयोग…! जानें 25 नवंबर का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 25 नवंबर 2026, बुधवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम…

2 hours ago

शिव योग से ग्रहों की चाल में नया बदलाव, मेष से मीन तक जानिए किन राशियों की चमक उठेगी किस्मत?

आज बुधवार 25 नवंबर 2026 को Aaj Ka Rashifal के मुताबिक, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण…

3 hours ago

दोस्त की बीवी पर आया दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक; हाईटेंशन टावर पर चढ़ मचाया बवाल

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…

11 hours ago