उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 27 की तैयारी: अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ बनाम ‘धुरंधर’ सीएम योगी; पोस्टरों ने बढ़ाया सियासी पार

Uttar Pradesh Poster War: लखनऊ/रवि कुमार: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल भले ही अभी आधिकारिक रूप से न बजा हो, लेकिन सूबे की सियासत किसी सस्पेंस और एक्शन से भरपूर ब्लॉकबस्टर ‘फिल्म धुरंधर’ के स्क्रिप्ट की तरह आगे बढ़ने लगी है. इस सियासी फिल्म के ‘धुरंधर’ हीरो के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पेश करते हुए पूरे प्रदेश में एक बड़ा पोस्टर और होर्डिंग वार शुरू हो गया है.

राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा तक प्रदेश के 10 प्रमुख जिलों में रातों-रात लगे पोस्टरों ने यूपी का सियासी पारा चढ़ा दिया है. इन पोस्टरों के जरिए सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है और उनकी पिछली सरकार की तुलना ‘ल्यारी राज’ (अराजकता) से की गई है.

‘यूथ अगेंस्ट माफिया के 10 जिलों में होर्डिंग्स (Uttar Pradesh Big Political Fight)

यह पोस्टर वार ‘यूथ अगेंस्ट माफिया का यलगार’ (Youth Against Mafia) नाम के संगठन द्वारा शुरू किया गया है. राजधानी लखनऊ में सीएम आवास समेत कई मुख्य चौराहों पर ये बड़े होर्डिंग्स देखे जा सकते हैं. इसके अलावा मलिहाबाद, सीतापुर, हरदोई, जौनपुर, बाराबंकी, आजमगढ़, नोएडा, प्रतापगढ़, अमेठी और गोंडा जैसे 10 बड़े जिलों में भी यह पोस्टर लगाए गए हैं.

दंगों की याद बनाम माफियाओं का अंत (Uttar Pradesh Election Battle)

इस पोस्टर वार की सबसे खास बात इसकी तुलनात्मक शैली है. होर्डिंग में एक तरफ समाजवादी पार्टी के शासनकाल के दौरान हुए मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली दंगों की पुरानी अखबारी कटिंग लगाई गई हैं, जिन्हें ‘अखिलेश का ल्यारी राज’ नाम दिया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘खेड़ा का बनाऊंगा पेड़ा’…’, सुबह दी चेतावनी और दोपहर में धमक पड़ी असम पुलिस, सीएम सरमा और पवन खेड़ा के बीच तेज हुई तकरार!

दूसरी तरफ ‘धुरंधर CM योगी’ के नाम से उन तस्वीरों और अखबारी कटिंग्स को जगह दी गई है, जो यूपी से खूंखार माफियाओं के अंत की गवाही देती हैं. इनमें अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और मुकीम काला जैसे कुख्यात अपराधियों की मौत और उनके साम्राज्य के खात्मे की खबरें प्रमुखता से चस्पा की गई हैं.

2027 के लिए नैरेटिव सेट करने की तैयारी (uttar pradesh election strategy)

आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन पोस्टरों को एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. जिस तरह एक्शन फिल्मों में ‘धुरंधर’ नायक समाज से गुंडों और माफियाओं का सफाया कर शांति स्थापित करता है, ठीक उसी तर्ज पर सीएम योगी को यूपी के रक्षक के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है. चुनाव से ठीक पहले यह पोस्टर वार इस बात का संकेत है कि बीजेपी और उसके समर्थक संगठन 2027 के रण में कानून-व्यवस्था और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने जा रहे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

42 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago