उत्तर प्रदेश

चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका! तीन दिग्गज नेताओं ने छोड़ा अखिलेश का दामन, बीजेपी का हाथ थामते ही उगला जहर

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. अमेठी में सपा नेता अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. तीनों नेताओं ने स्मृति ईरानी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इस मौके पर अभय सिंह ने सपा छोड़ने की वजह बताते हुए पार्टी के कामकाज और उसकी नीतियों पर कई गंभीर आरोप लगाए.

बीजेपी में शामिल होने के बाद अभय सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के नारे से की. इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी में अपने अनुभव साझा किए और कहा कि पार्टी का रवैया सनातन धर्म के प्रति विरोधी रहा है. उन्होंने रामचरितमानस से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए भी सपा पर निशाना साधा.

भर्ती और नौकरियों को लेकर भी उठाए सवाल

अभय सिंह ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान भर्तियों में भेदभाव होता था. उनके मुताबिक, उस समय नौकरी पाने के लिए योग्यता से ज्यादा चापलूसी को महत्व दिया जाता था. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा व्यवस्था में किसी के साथ इस तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है.

हालांकि, ये आरोप अभय सिंह ने बीजेपी में शामिल होने के बाद अपने भाषण में लगाए हैं. इनके समर्थन में उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कोई विस्तृत दस्तावेजी प्रमाण पेश नहीं किया.

राज्यसभा चुनाव और दिल्ली के आंदोलन पर भी बोले

अपने भाषण में अभय सिंह ने राज्यसभा चुनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने सपा के नेताओं के चयन पर सवाल उठाते हुए बीजेपी की कार्यशैली की तारीफ की. इसके अलावा दिल्ली में चल रहे आंदोलन को लेकर उन्होंने विदेशी फंडिंग का आरोप लगाया. नौकरी से जुड़े कथित घोटालों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में गिरफ्तारियां हो रही हैं.

अभय सिंह ने अपने संबोधन में 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या के नतीजों को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या की जनता को बरगलाकर सांसद चुना गया. साथ ही दावा किया कि आने वाले चुनाव में मतदाता इसका जवाब देंगे.


ये भी पढ़ें: यूपी में फिर दिखेगी दो लड़कों की जोड़ी! अखिलेश-राहुल के गठबंधन का क्या है सीट बंटवारा फॉर्मूला?


अमेठी के कार्यक्रम में दिखी नई राजनीतिक तस्वीर

अमेठी में आयोजित इस कार्यक्रम में तीनों नेताओं का बीजेपी में शामिल होना सियासी चर्चा का विषय बन गया है. स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में हुई इस ज्वाइनिंग के दौरान अभय सिंह ने सपा की नीतियों पर खुलकर निशाना साधा.

उन्होंने आखिर में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए अपना भाषण समाप्त किया. अब देखना होगा कि इन नेताओं के बीजेपी में जाने का उत्तर प्रदेश की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर क्या असर पड़ता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

एनालॉग पनीर को लेकर केंद्र, दिल्ली सरकार और FSSAI को हाईकोर्ट का नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'एनालॉग पनीर' (नॉन-डेयरी पनीर) के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार…

14 minutes ago

‘तुम क्या चाहती हो..?’, फांसी की सजा सुनते ही जज से क्या बोली मुस्कान? साहिल को भी सजा-ए-मौत

मेरठ के नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कोर्ट ने फांसी की…

29 minutes ago

‘सबूत संभालकर रखिए, इंसाफ मिलेगा’, राहुल गांधी ने उठाया NSUI छात्रों की पिटाई का मुद्दा, CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर गरमाई राजनीति

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं के साथ…

31 minutes ago

इश्क, सनक और तेजाब: बेगूसराय में महिला डॉक्टर पर हमले के पीछे का खौफनाक सच! जानें क्या है पूरा मामला

Begusarai Acid Attack: बिहार के बेगूसराय में अस्पताल से घर लौट रही महिला डॉक्टर पर…

40 minutes ago

जाति, छुआछूत और असमानता पर कड़ा प्रहार; जानिए क्यों 14 अक्टूबर 1956 का दिन सबसे खास है?

14 अक्टूबर 1956 को नागपुर की दीक्षाभूमि में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाकर…

49 minutes ago

13 हजार पेन से बनाई मां दुर्गा की 5.5 फीट ऊंची प्रतिमा, अनोखी कलाकारी ने खींचा सबका ध्यान

कोलकाता में कलाकार चंदन नाथ साहा ने 13 हजार पेन और इतनी ही रिफिल की…

56 minutes ago