उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद के लोनी में राष्ट्रीय पक्षी मोर की सामूहिक मौत से हड़कंप, दर्जनों शव खेत में मिले; जहर देने की आशंका

 Ghaziabad peacock death: दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत का मामला सामने आया है. लोनी के पंचायरा गांव में एक साथ 12 मोर मृत पाए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी और चिंता देखी जा रही है.

गेहूं के खेत में मिले मृत्यक मोर

जानकारी के मुताबिक, सुबह जब किसान अपने खेतों में काम करने पहुंचे तो उन्होंने गेहूं के खेत में कई मोरों के शव पड़े देखे. यह दृश्य देखकर वे घबरा गए और तुरंत गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस और वन विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई.

ग्रामीणों का आरोप है कि किसी ने जानबूझकर खेतों में जहर डाला है, जिससे मोरों की मौत हुई है. उनका कहना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं लगती, बल्कि इसके पीछे सोची-समझी साजिश हो सकती है. गांव वालों ने इस मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मोरों का होगा पोस्टमार्टम

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है और इसे कानून के तहत विशेष संरक्षण प्राप्त है. ऐसे में एक साथ 12 मोरों की मौत को गंभीर मामला माना जा रहा है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मृत मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के असली कारण का पता चल सके.


ये भी पढ़ें: Braj Ki Holi 2026: लठामार होली के लिए यूं तैयार हो रहा बरसाना, 25 फरवरी को हुरियारों पर बरसेगी लाठियां और रंग


पुलिस कर रही जांच

पुलिस भी मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि खेत में कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं डाला गया था. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी.

फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर दुख और आक्रोश का माहौल है. लोग चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए और अगर यह जानबूझकर किया गया कृत्य है, तो जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

22 minutes ago

चंदौली में बोरे से मिले दो युवकों के शव, 200 मीटर के अंतर पर मिलीं लाशें; हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…

41 minutes ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

59 minutes ago