UP Government Jobs Recruitment Calendar: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है! मुख्य सचिव एसपी गोयल ने राज्य के सभी प्रमुख चयन आयोगों और भर्ती बोर्डों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की.
बताते चलें बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अब सभी भर्तियां एक पूर्व-निर्धारित ‘वार्षिक भर्ती कैलेंडर’ के अनुसार समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएंगी. अब अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद रिजल्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग लेटर के लिए सालों-साल भटकना नहीं पड़ेगा.
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया का मतलब केवल परीक्षा आयोजित कराना नहीं है. परीक्षा के आयोजन से लेकर रिजल्ट जारी करने, अभिलेखों के सत्यापन और अंतिम नियुक्ति तक का पूरा शेड्यूल तय समय-सीमा के भीतर निपटाना होगा. लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाएगी और फाइलों में होने वाली अनावश्यक देरी का काम पूरी तरह से खत्म किया जाएगा.
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को समय पर रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि चयन आयोग और बोर्ड अपनी स्वायत्तता और स्थापित नियमों का पूर्ण पालन करते हुए भर्ती चक्र को समय पर पूरा करें. इससे न केवल पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, बल्कि युवाओं का भरोसा भी बढ़ेगा.
ये भी पढ़ें-नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष पद मिला, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को हिदायत दी कि भर्ती प्रक्रिया को तेज करने की होड़ में परीक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए. परीक्षा प्रणाली को लीक-प्रूफ और फुलप्रूफ बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया गया है. साथ ही UPPSC, UPSSSC और पुलिस भर्ती बोर्ड के बीच बेहतर तालमेल बैठाने के भी निर्देश दिए गए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…