उत्तर प्रदेश

अरे ये क्या हुआ… पत्नी को मायके छोड़ पति हुआ फरार, 22 तोला सोना और 5 लाख नकद भी गायब

Meerut News: मेरठ जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है. नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि शादी के कुछ महीनों बाद उसे मायके छोड़ दिया गया और फिर लेने नहीं आए. जब वह अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची तो घर पर ताला लगा मिला. आरोप है कि पति और उसके परिवार के लोग दहेज में मिले सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

मायके छोड़ फरार पति

पीड़िता लायबा, जो सदर बाजार थाना क्षेत्र के सोतीगंज की रहने वाली है, की शादी पिछले वर्ष नवंबर में सदर बाजार निवासी दानिश से हुई थी. परिजनों का आरोप है कि शादी में लाखों रुपये खर्च किए गए. दहेज में करीब 20 से 22 तोला सोना, एक किलो चांदी, पांच लाख रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान भी दिया गया था.

लायबा का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा. मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. करीब तीन-चार महीने पहले उसका पति उसे मायके छोड़ गया और इसके बाद न तो उसे वापस लेने आया और न ही संपर्क किया. परिवार ने कई बार फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

दहेज लेकर फरार पूरा परिवार

सोमवार को जब लायबा अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची तो मकान पर ताला लगा मिला. आरोप है कि पति और उसके परिजन दहेज में मिले सभी कीमती जेवर, नकदी और सामान लेकर घर खाली कर चुके थे. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की.


ये भी पढ़ें: यूपी के कई जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की नई राह बना रहा अदाणी फाउंडेशन


पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही ससुराल पक्ष की तलाश भी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस घटना ने दहेज उत्पीड़न और विवाह के नाम पर कथित धोखाधड़ी के मामलों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

17 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

29 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

33 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago