Bharat Express DD Free Dish

यूपी के कई जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की नई राह बना रहा अदाणी फाउंडेशन

Adani Foundation UP Initiatives: अदाणी फाउंडेशन मिर्जापुर, सोनभद्र, कानपुर, वाराणसी और अमेठी जैसे जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और आजीविका से जुड़े कार्यक्रम चला रहा है. इन योजनाओं को स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है.

Adani Foundation UP Initiatives

Adani Foundation UP Initiatives

Adani Foundation UP Initiatives: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक पहलें ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं. मिर्जापुर, सोनभद्र, कानपुर, वाराणसी और अमेठी जैसे जिलों में फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और आजीविका से जुड़े कार्यक्रम चला रहा है. इन योजनाओं को स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है.

मिर्जापुर और सोनभद्र में ऊर्जा परियोजनाओं के आसपास बसे गांवों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यहां बच्चों की पढ़ाई, ग्रामीणों के स्वास्थ्य, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और युवाओं के कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, जबकि महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आमदनी के नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जा रहा प्रशिक्षण

युवाओं को रोजगार के योग्य बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. इसका मकसद केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को लंबे समय तक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है.

कानपुर में फाउंडेशन ने क्लबफुट यानी जन्म से टेढ़े पैर की समस्या से जूझ रहे बच्चों के उपचार और पुनर्वास के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. इस पहल के जरिए प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. समय रहते उपचार मिलने से बच्चों को सामान्य जीवन जीने और अपने पैरों पर चलने का अवसर मिल रहा है.

वाराणसी-अमेठी में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम

वाराणसी में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय समुदायों तक पहुंच बनाई जा रही है. लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है. इन कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए फाउंडेशन स्थानीय संस्थाओं और समुदायों के साथ मिलकर काम कर रहा है.

अमेठी में ग्रामीण विकास के साथ युवाओं और महिलाओं पर विशेष जोर दिया गया है. यहां रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण, महिला स्वयं सहायता समूहों और सामुदायिक संगठनों को मजबूत करने की दिशा में कई पहलें चल रही हैं. महिलाओं को छोटे व्यवसायों और आय बढ़ाने वाली गतिविधियों से जोड़कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने की कोशिश की जा रही है.

लोगों की जरूरतों को समझते हुए हो रहा काम

अदाणी फाउंडेशन का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व तक सीमित नहीं है. फाउंडेशन ऐसे विकास मॉडल पर काम कर रहा है, जिसमें समुदाय अपनी जरूरतों को समझते हुए खुद आगे बढ़ सके. इसी सोच के तहत लोगों को संसाधन, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे किसी बाहरी सहायता पर निर्भर रहने के बजाय आत्मनिर्भर बन सकें.

उत्तर प्रदेश में चल रही ये पहलें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का आधार बन रही हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की पहुंच बढ़ने के साथ महिलाओं और युवाओं की भागीदारी भी मजबूत हो रही है.

हजारों गांवों में काम कर रहा अदाणी फाउंडेशन

अदाणी फाउंडेशन देश के 19 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हजारों गांवों तथा शहरी समुदायों में काम कर रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, महिला सशक्तिकरण, सतत आजीविका, कौशल विकास, जल संरक्षण, पर्यावरण और सामुदायिक आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए लाखों लोगों तक पहुंच बनाई गई है.

ये भी पढ़ें- एक ही झटके में डूबे अरबों रुपये: भारत, जापान और कोरिया के शेयर बाजारों में भारी गिरावट, PAK का भी बुरा हाल

स्थानीय परिस्थितियों और जरूरतों के अनुसार योजनाएं तैयार करना फाउंडेशन के काम करने के तरीके का अहम हिस्सा है. इसी दृष्टिकोण के साथ अदाणी फाउंडेशन उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को सक्षम बनाने और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read