Muzaffarnagar Encounter News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की बुढाना कोतवाली पुलिस ने एक हमलावर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर घायल किया है. घायल होने के बाद ये शातिर बदमाश पुलिस के सामने फूट-फूट कर रोने लगा जिसके चलते पुलिस हैरान रह गई.
दरसअल 16 और 17 फरवरी को मुजफ्फरनगर जनपद की बुढ़ाना कस्बे में एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों पर हमला करते हुए फायरिंग की थी. इस दौरान हाथों में खुलेआम हथियार लेकर बेखौफ इन बदमाशों की यह करतूत पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था.
इन घटनो के बाद आलाधिकारियों द्वारा इन तीनो बदमाशो पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 19 फरवरी को समद और आमिर नाम के दो बदमाशों को तो मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया था. लेकीन 15 हजार रुपये का यह तीसरा बदमाश जॉनी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था. जिसे अब पुलिस ने सोमवार (2 मार्च) देर शाम मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया है. जिसके पास से पुलिस ने एक तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए है.
बुढ़ाना में हुई हालिया घटना को लेकर सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि थाना बुढ़ाना क्षेत्र के घड़ी शेखावत चौकी इंचार्ज मयफोर्स के साथ चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे, तभी एक मुखबिर से सूचना मिली कि 16 और 17 फरवरी को कस्बे में फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों में से एक वांछित आरोपी परसोली नहर के पास खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को अपनी ओर आता देख फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने उसे ललकारते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई. घायल अवस्था में उसे तुरंत सीएचसी बुढ़ाना भेजा गया.
ये भी पढ़ें: होली से पहले संभल में 10 मस्जिदें ढकीं, रंग-गुलाल से बचाव की तैयारी; प्रशासन का एहतियाती कदम
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जॉनी उर्फ अरुण बताया, जो ग्राम हसना भमीसा, थाना कांधला, जनपद शामली का निवासी है. इससे पहले 19 फरवरी को इसी मामले में दो अन्य बदमाश संवत और आमिर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
आज तीसरे वांछित आरोपी की भी गिरफ्तारी हो गई. उसके कब्जे से एक 315 बोर का देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. आरोपी पर थाना बुढ़ाना की ओर से 15,000 रुपये का इनाम घोषित था.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…