उत्तर प्रदेश

UP News: इस जिले में एक माह में 56 लड़कियों का अपहरण, धर्मांतरण की आशंका से मचा हड़कंप

UP News: अंबेडकरनगर जिले में अगस्त के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जिले के 18 थानों में एक महीने के भीतर 56 लड़कियों के अपहरण की FIR दर्ज की गई हैं. इनमें से अधिकांश लड़कियां नाबालिग, अनुसूचित जाति और कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से है. वहीं करीब 18 मामलों में परिवारों ने लोकलाज के डर से शिकायत ही नहीं की.

धर्मांतरण कराने का आरोप

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अकबरपुर में 11, मालीपुर में 9, जलालपुर में 8, अहिरौली में 7, बसखारी में 6, जैतपुर में 5, महरुआ और सम्मनपुर में 3-3, इब्राहिमपुर और भाटी में 2-2 मुकदमें दर्ज हुए हैं. इन मामलों में कई आरोपित मुस्लिम युवक हैं जिन पर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण और धर्मांतरण कराने के आरोप लगे हैं.

विश्व हिंदू परिषद ने बताया लव जिहाद मामला

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रमुक अरविंद पांडेय ने इसे सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए कहा कि यह लव-जिहाद का मामला है जिसमें मुस्लिम युवक हिंदू किशोरियों को प्रमोशन देकर अपह्रत कर रहे हैं. कई मामलों में आरोपियों के आपसी संबंध भी सामने आए हैं.

हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर अपहरण

मालीपुर की एक घटना में हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर अपहरण किया गया और 10 लाख रुपये का लालच देकर मतांतरण कराया गया. बाद में निकाह भी हुआ. इसी तरह एक छात्रा को स्कूल जाते समय जबरन घर ले जाकर धर्मांतरण और शादी के लिए दबाव बनाया गया.

पुलिस अधिक्षक ने क्या कहा?

एसपी केशव कुमार ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के मामलों में तत्काल मुकदमा दर्ज कर बरामदगी के निर्देश दिेए गए हैं. बरामद लड़कियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है. हालांकि पुलिस ने अब तक किसी रैकेट की पुष्टि नहीं की है.

इसे भी पढ़ें-Uttarakhand : उत्तरकाशी के नौगांव में बादल फटने से भारी तबाही, सीएम धामी ने दी जानकारी

सांसद लालजी वर्मा ने क्या कहा?

सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध बढ़े हैं और सरकार इसे रोकने में नाकाम रही है. उन्होंने अनुसूचित जाति और कमजोर वर्ग की बच्चियों को निशाना बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago