नौगांव में बादल फटा.
Cloud Burst In Naugaon: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र में बादल फटने (Cloud Burst) से भारी तबाही मची है. इस प्राकृतिक आपदा के बाद कई लोगों के हताहत होने और फंसे होने की आशंका है. जैसे ही जिला प्रशासन को इस घटना की सूचना मिली, तुरंत ही युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए इस घटना की जानकारी दी.
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “जनपद उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में अतिवृष्टि (Cloud Burst) से नुकसान की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से तत्काल वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए. जिला प्रशासन, एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के दल प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो चुके हैं.”
उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में आगे लिखा, “प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर तुरंत पहुंचाने तथा हर संभव मदद में किसी भी प्रकार की देरी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.”
मौके पर पहुंचे बचाव दल ने फंसे हुए लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया है. घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है. जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे बचाव दल का सहयोग करें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं.
वहीं, उत्तराखंड सीएमओ कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया, “मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर तुरंत पहुंचाने तथा हर संभव मदद में किसी भी प्रकार की देरी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है.”
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस खाई में गिरी, 3 लोगों की हुई मौत
बादल फटने (Cloud Burst) की इस घटना के बाद, राज्य सरकार ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल, प्रशासन का पूरा ध्यान फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और उन्हें राहत सामग्री पहुंचाने पर केंद्रित है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…