उत्तर प्रदेश

बरेली में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी डकैत इफ्तेखार ढेर, साथी फरार

UP News: बरेली जिले में गुरुवार तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी कुख्यात डकैत इफ्तेखार अली उर्फ सोल्जर मारा गया. यह कार्रवाई स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और तीन थानों की संयुक्त टीम ने नैनीताल रोड के बिलवा पुल के पास की. मुठभेड़ के दौरान SOG का हेड कांस्टेबल राहुल भी घायल हो गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सात जिलों में 19 आपराधिक मामले दर्ज

इफ्तेखार के खिलाफ सात जिलों में 19 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या और डकैती के गंभीर आरोप शामिल हैं. वह लंबे समय से फरार था और पुलिस को गुमराह करने के लिए कई नाम और पते इस्तेमाल करता था. उसका हालिया ठिकाना गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में बताया गया है.

इनामी डकैत ढेर

सुबह लगभग 4:30 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की लेकिन इफ्तेखार ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा. मौके से एक पिस्टल, दो मैगजीन, 17 जिंदा कारतूस, 28,000 नकद रुपय़ा, एक मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की HF डीलक्स बाइक बरामद हुई है.

SSP ने क्या बताया?

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई और अपराधी ने सरेंडर करने के बजाय गोलीबारी की. उन्होंने कहा कि फरार साथी की तलाश के लिए इलाके में ऑपरेशन चलाया जा रहा है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-पवन Vs खेसारी, भोजपुरी सितारों की सियासी टक्कर, क्या BJP के ‘पावर स्टार’ को टक्कर दे पाएंगे ‘हिट मशीन’?

इफ्तेखार का नाम 2006 में फरीदपुर के पचौमी मंदिर के पुजारी की हत्या और डकैती में सामने आया था. 2012 में वह बाराबंकी से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था और आठ साल तक भूमिगत रहा. उस पर पहले 50 हजार रुपये का इनाम था जिसे बाद में बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

9 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

13 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

26 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

30 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

54 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

58 minutes ago