Bihar Election: विधानसभा चुनाव का माहौल गरम है और इस बार सियासी मैदान में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सितारे आमने-सामने आ गए हैं. एक तरफ पवन सिंह (Pawan Singh) ने खुलकर बीजेपी और एनडीए का समर्थन किया है, तो दूसरी ओर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए विपक्ष के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.
खेसारी लाल का NDA सरकार पर तंज
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एनडीए सरकार की आर्थिक सहायता योजनाओं पर तीखा तंज कसते हुए कहा,
“हमें अकाउंट में 10 हजार रुपये नहीं चाहिए, हमें हर महीने 10 हजार रुपये और रोजगार चाहिए. सरकार से हमें पैसे नहीं, सिर्फ काम चाहिए ताकि हम खुद कमा कर अपने परिवार का पेट पाल सकें.”
उन्होंने बिहार की व्यवस्था पर भी दुख जताया और कहा कि यहां के युवाओं को बाहर जाना पड़ता है यह काफी ज्यादा तकलीफ देता है.
विचारों का राजनीतिक टकराव कैसे?
इस बयान के बाद खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने रोजगार को चुनावी बहस का बड़ा मुद्दा बना दिया है. वहीं पवन सिंह एनडीए के समर्थन में प्रचार करते नजर आ रहे हैं. इससे यह चुनाव भोजपुरी सितारों के राजनीतिक विचारों की सीधी टक्कर बन गया है.
चुनावी जंग दिलचस्प कैसे?
खबरें हैं कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी पत्नी चंदा देवी को राजद के टिकट पर सारण जिले की मांझी विधानसभा सीट से चुनाव लड़वा सकते हैं. दूसरी ओर, पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम आरा से एनडीए उम्मीदवार के तौर पर चर्चा में है. ऐसे में भोजपुरी भाषी क्षेत्र में फैन बेस दो खेमों में बंट सकता है और चुनावी जंग और भी दिलचस्प हो सकती है.
पवन सिंह Vs ज्योति सिंह
इसी बीच पवन सिंह (Pawan Singh) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का निजी विवाद भी सियासी रंग ले चुका है. पवन सिंह के घर पर हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे और वीडियो वॉर ने इस मुद्दे को चुनावी चर्चा में ला दिया है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सब पवन सिंह की छवि को नुकसान पहुंचाने और टिकट कटवाने की रणनीति है?
इसे भी पढ़ें-नींद की गोलियां, गर्भपात की दवा और टॉर्चर…पवन सिंह पर उनकी पत्नी ज्योति का बड़ा आरोप
खेसारी लाल यादव का ज्योति सिंह को समर्थन
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने खुलकर ज्योति सिंह का समर्थन किया है. उन्होंने जनता से अपील की कि अगर ज्योति जी को टिकट मिलता है, तो उन्हें समर्थन देना चाहिए. उन्होंने कहा, “उन्हें कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली, न ही पति का साथ. ऐसे में हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए.” अब देखना होगा कि यह स्टार पावर चुनावी नतीजों को कितना प्रभावित करती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
