उत्तर प्रदेश

बदल गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के नियम: अब बर्थ सर्टिफिकेट से तय होंगे रिश्ते, UIDAI की गाइडलाइन के बाद जारी हुआ नया आदेश

UP Property Registry Rules 2026: उत्तर प्रदेश में अगर आप कोई पारिवारिक संपत्ति बेचने या अपने किसी रिश्तेदार के नाम रजिस्ट्री कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. यूपी सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है. अब रजिस्ट्री दफ्तरों में आधार कार्ड को सिर्फ आपकी पहचान और पते के सबूत के तौर पर देखा जाएगा. आधार कार्ड के पीछे लिखे माता-पिता या पति-पत्नी के नाम को अब कानूनी तौर पर ‘पारिवारिक रिश्ते’ का सबूत नहीं माना जाएगा. आईजी रजिस्ट्रेशन नेहा शर्मा ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी कर दिए हैं.

क्यों पड़ी इस नए नियम की जरूरत?

अक्सर देखा जाता है कि पारिवारिक संपत्तियों के लेन-देन या वसीयत के समय कानूनी वारिसों और उनके आपसी रिश्तों की पुष्टि करना जरूरी होता है. पहले लोग इसके लिए आधार कार्ड पर छपे नाम दिखा देते थे और काम चल जाता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

दरअसल, खुद भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने साफ किया है कि आधार कार्ड सिर्फ किसी व्यक्ति की पहचान का जरिया है, वह पारिवारिक संबंधों को प्रमाणित करने वाला दस्तावेज नहीं है. इसी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए यूपी के निबंधन विभाग ने यह फैसला लिया है ताकि भविष्य में होने वाले किसी भी प्रॉपर्टी विवाद या फर्जीवाड़े को रोका जा सके.

अब कौन से कागज होंगे जरूरी?

नए नियमों के मुताबिक, अगर आपको रजिस्ट्री दफ्तर में अपना पारिवारिक संबंध या उत्तराधिकार साबित करना है, तो आधार के अलावा सरकार द्वारा जारी अन्य वैध दस्तावेज दिखाने होंगे. अब से रिश्ता सत्यापित करने के लिए ये कागजात जरूरी होंगे:

  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • परिवार रजिस्टर की नकल
  • उत्तराधिकारी संबंधी कानूनी अभिलेख (Succession Documents)

खरीदार और विक्रेता रखें इस बात का ध्यान

इस आदेश के बाद अब प्रॉपर्टी का लेन-देन करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे रजिस्ट्री दफ्तर जाने से पहले अपने सभी अपडेटेड और सरकारी प्रमाण पत्र साथ रख लें. अगर आप केवल आधार कार्ड के भरोसे जाएंगे, तो आपकी रजिस्ट्री अटक सकती है.

ये भी पढ़ें: UP Crime: बच्चों के मामूली झगड़े ने धारण किया भयावह रूप; आरोपी ने बच्चे को जबरन लगाई जानवरों की सुई, अस्पताल में तोड़ा दम

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

20 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

41 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

41 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

1 hour ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

1 hour ago