Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Crime: बच्चों के मामूली झगड़े ने धारण किया भयावह रूप; आरोपी ने बच्चे को जबरन लगाई जानवरों की सुई, अस्पताल में तोड़ा दम

Animal Injection to Child: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. पड़ोसियों से हुए मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने 7 साल के मासूम बच्चे को पशुओं में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Child death in Bijnor

Animal Injection to Child: उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor) से बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों से हुए एक मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने बच्चे को जबरन पशुओं में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन लगा दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

बिजनौर के मंडावर में पड़ोसी विवाद के दौरान 7 साल के रूहान को कथित तौर पर पशुओं का इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है. मां का आरोप है कि बेटी की पिटाई का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बेटे को जबरन सुई चुभा दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और मेरठ में मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

क्या था मामला?

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मंडावर थाना क्षेत्र की आयशा कॉलोनी में 7 वर्षीय मासूम रूहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, 21 जून की शाम को उनकी बेटी मस्जिद से पढ़ाई करके लौट रही थी, तभी पड़ोसी अरमान कुरैशी ने उसकी पिटाई कर दी. शोर सुनकर जब रूहान की मां रेशमा अपने बेटे के साथ बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो विवाद और बढ़ गया (Bijnor Crime).

इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम

आरोप है कि इसी मारपीट और अफरातफरी के बीच आरोपी पक्ष के पप्पू और अल्लू लाठी-डंडे लेकर आ गए. इसी दौरान आरोपी अरमान कुरैशी ने 7 साल के रूहान को दबोचकर जबरन पशुओं में इस्तेमाल होने वाला एक इंजेक्शन लगा दिया (Child death in Bijnor). घटना के कुछ दिनों बाद बुधवार को रूहान की तबीयत अचानक बहुत बिगड़ गई. उसे जिला अस्पताल से मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मासूम ने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें:  Financial Growth: आपके बेड का बॉक्स ही तो नहीं है कंगाली की वजह? आज ही निकाल फेंकें ये 4 चीजें

पुलिस जांच में जुटी (Bijnor Police investigation)

इस खौफनाक वारदात के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest