उत्तर प्रदेश

लखपति दीदी, बीसी सखी और ड्रोन दीदी… यूपी में महिलाओं की बदलती भूमिका पर क्या बोले सीएम योगी?

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की भूमिका अब घर और परिवार तक सीमित नहीं रह गई है. गांवों में महिलाएं बैंकिंग सेवाओं से लेकर खेती-किसानी और छोटे कारोबार तक में अपनी पहचान बना रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी पर मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के अवसर पर महिलाओं की इसी बदलती भूमिका का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब केवल सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाली नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाली ताकत बन रही हैं.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मां कूष्मांडा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की. उन्होंने मां को सृजन, ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक बताते हुए प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं. अपने संदेश में योगी ने कहा कि जब महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सही अवसर और संसाधन मिलते हैं, तो वे मुश्किल हालात को भी बदल सकती हैं. उनके मुताबिक, महिलाओं को मिलने वाले अवसर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ पूरे गांव की तरक्की का रास्ता खोलते हैं.

2017 के बाद महिलाओं के लिए बदली तस्वीर

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में महिलाओं के लिए अवसरों और संसाधनों की कमी थी. उनके अनुसार, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए ग्रामीण महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने बीसी सखी, लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए बताया कि महिलाएं अब अलग-अलग क्षेत्रों में अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं. बीसी सखियां गांवों में लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में मदद कर रही हैं. वहीं, लखपति दीदी योजना से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. ड्रोन दीदी खेती में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभा रही हैं.

स्वयं सहायता समूहों से बढ़ रहे रोजगार के मौके

योगी ने स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के महत्व पर भी जोर दिया. इनके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए साधन तलाशने, अपना काम शुरू करने और कृषि आधारित रोजगार से जुड़ने के अवसर मिल रहे हैं. सामूहिक प्रयासों से महिलाएं छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने के साथ परिवार की आमदनी बढ़ाने में भी योगदान दे सकती हैं.


ये भी पढ़ें: यूपी में फिर दिखेगी दो लड़कों की जोड़ी! अखिलेश-राहुल के गठबंधन का क्या है सीट बंटवारा फॉर्मूला?


मुख्यमंत्री के मुताबिक, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से गांवों की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिल रही है. इससे महिलाओं की परिवार और समाज में भूमिका भी बदल रही है. वे अब आर्थिक फैसलों में अधिक सक्रियता से हिस्सा ले सकती हैं.

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना जरूरी है. उनका संदेश साफ है कि जब गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और प्रदेश की विकास यात्रा आगे बढ़ेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

मेरठ में STF का एक्शन, कुख्यात गटारू गैंग से जुड़े 4 आरोपी दबोचे गए

UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

5 hours ago

सरदार पटेल की जयंती पर दिल्ली में राष्ट्रीय एकता का महाआयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा संदेश

दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…

6 hours ago