उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: 7 दिन में 18,348 नवजातों को दिया गया Green Gold Certificate, जानें क्या है इस पहल का उद्देश्य

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक से सात जुलाई के बीच जन्म लेने वाले नवजातों को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट (Green Gold Certificate) व उनके अभिभावकों को पौधे प्रदान किए. सरकार की इस पहल को अभिभावकों का साथ मिल रहा है. अभिभावकों ने संकल्प लिया कि नवजात के साथ ही पौधों की भी देखभाल और संरक्षण करेंगे.

अभिभावकों को लकड़ी, फल व सहजन समेत कई प्रजातियों के पौधे प्रदान किए गए. सर्वाधिक ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट व पौधे लखनऊ मंडल में दिए गए. देवीपाटन मंडल दूसरे व आगरा तीसरे स्थान पर रहा. सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले कुल 18,348 नवजातों को सात दिन में ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट प्रदान किए गए.

पौधरोपण- वन विभाग का समन्वय

पौधरोपण महाभियान के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सभी प्रभागों के वनाधिकारी को निर्देश दिया गया था कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर संस्थागत प्रसव से जन्मे बच्चों को यह सर्टिफिकेट व पौधा दिया जाए. संस्थागत प्रसव में जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व अन्य सरकारी अस्पतालों को शामिल किया जाए. अभिभावकों से खाली स्थानों पर पेड़ लगाने का अनुरोध किया गया.

यह भी पढ़िए: तस्वीरों में देखिए यूपी की वो 11 ऐतिहासिक धरोहरें, जिनका कायाकल्प करने जा रही योगी सरकार

प्रदान किए गए पौधों की प्रजातियां

वन विभाग ने अभिभावकों को भेंट किए जामुन, सहजन, अमरूद, नीम, सागौन, शीशम, सिल्वर ओक, आंवला, कंजी, आम, अनार, बेलपत्र, बकैन, तुलसी, बरगद, पीपल, बेल, महुआ, कटहल, पाकड़, महागोनी, लीची, नींबू समेत कई प्रजातियों के पौधे प्रदान किए.

सरकार के सर्टिफिकेट का उद्देश्य

एक से सात जुलाई तक जन्मे बच्चों को प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व अन्य सरकारी अस्पतालों में जाकर जो सर्टिफिकेट प्रदान किया गया, उसे ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’ नाम दिया गया. इसका उद्देश्य बच्चों के साथ ही रोपित पौधे की समुचित देखभाल व संरक्षण के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित करना है.

कई मौकों पर सीएम योगी ने स्वयं वृक्षारोपण किया

Green Gold Certificates by Division
| क्रम | मंडल | ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट/पौध
|——|————–|—————————-|
| 1 | लखनऊ | 2555 |
| 2 | देवीपाटन | 1854 |
| 3 | आगरा | 1406 |
| 4 | बरेली | 1379 |
| 5 | प्रयागराज | 1332 |
| 6 | मेरठ | 1141 |
| 7 | सहारनपुर | 1055 |
| 8 | कानपुर | 1052 |
| 9 | अलीगढ़ | 1019 |
| 10 | गोरखपुर | 1018 |
| 11 | अयोध्या | 1015 |
| 12 | मुरादाबाद | 709 |
| 13 | झांसी | 602 |
| 14 | बस्ती | 540 |
| 15 | चित्रकूट | 515 |
| 16 | वाराणसी | 491 |
| 17 | आजमगढ़ | 414 |
| 18 | मीरजापुर | 251 |
| कुल | | 18348 |

Top 15 Districts by Green Gold Certificates
| क्रम | जनपद | ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट |
|——|————–|———————–|
| 1 | बहराइच | 989 |
| 2 | बदायूं | 795 |
| 3 | प्रयागराज | 782 |
| 4 | सहारनपुर | 612 |
| 5 | हरदोई | 601 |
| 6 | गोरखपुर | 536 |
| 7 | अलीगढ़ | 485 |
| 8 | रायबरेली | 480 |
| 9 | आगरा | 460 |
| 10 | मथुरा | 428 |
| 11 | मुजफ्फरनगर | 394 |
| 12 | पीलीभीत | 387 |
| 13 | फिरोजाबाद | 371 |
| 14 | हाथरस | 359 |
| 15 | सुल्तानपुर | 354 |

Also Subscribe Bharat Express On Youtube

आईएएनएस

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago