Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

तस्वीरों में देखिए यूपी की वो 11 ऐतिहासिक धरोहरें, जिनका कायाकल्प करने जा रही योगी सरकार

योगी सरकार यूपी के 11 ऐतिहासिक किलों और विरासत भवनों को भव्य पर्यटन स्थलों में तब्दील करने जा रही है.

UP Heritage: योगी सरकार ने प्रदेश की पुरानी विरासतों को नया जीवन देने की तैयारी शुरू कर दी है. 11 किले और भवन अब पर्यटन के नए केंद्र बनेंगे. आइए जानते हैं किन-किन धरोहर स्थलों का होगा कायाकल्प—

तालभेहट किला, ललितपुर: बुंदेलों की शौर्यगाथा समेटे ये किला एक पहाड़ी पर स्थित है. इतिहास में इसकी अहम भूमिका रही है. अब इसे सांस्कृतिक केंद्र या हेरिटेज होटल के रूप में विकसित किया जाएगा.

रनगढ़ किला, बांदा: कला और इतिहास का संगम यह किला आज जर्जर स्थिति में है. इसका जीर्णोद्धार करके इसे पर्यटकों के लिए एक खास आकर्षण बनाया जाएगा.

भुरागढ़ किला, बांदा: केन नदी के किनारे बसा यह किला आज भी वीरता और बलिदान की कहानियां कहता है. इसका पुनर्निर्माण पर्यटन को नया आयाम देगा.

वजीरगंज बारादरी, गोण्डा: नवाबी दौर की यह बारादरी अद्भुत स्थापत्य कला का नमूना है. इसे एक सांस्कृतिक स्थल के तौर पर संवारने की योजना है.

आलमबाग भवन, लखनऊ: 1857 की क्रांति का गवाह यह भवन लखनऊ के गौरवशाली अतीत को समेटे हुए है. अब इसे विरासत होटल या संग्रहालय में बदला जाएगा.

गुलिस्तान-ए-एरम, लखनऊ: शाही बागों और मुगल शैली की खूबसूरती लिए यह भवन अब नए रूप में पर्यटन का केंद्र बन सकता है.

दर्शन विलास, लखनऊ: राजसी शान से भरा यह भवन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इसे फिर से जीवंत किया जाएगा.

टिकैत राय बारादरी, कानपुर: कानपुर की ऐतिहासिक विरासत में यह भवन खास स्थान रखता है. अब इसे पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी है.

मस्तानी महल, महोबा: मस्तानी और बाजीराव की प्रेमगाथा से जुड़ा यह महल आज वीरान है, लेकिन इसके जीर्णोद्धार के बाद यह प्रेम और इतिहास का प्रतीक स्थल बन सकता है.

सेनापति महल, महोबा: सेना प्रमुखों का यह निवास स्थान युद्ध और रणनीति की गवाह रही है. इसे हेरिटेज रूप दिया जाएगा.

तहरौली किला, झांसी: झांसी के पास स्थित यह किला वीरता और राजशाही का प्रतीक है. इसका विकास स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देगा.

सीताराम महल (कोटवान किला), मथुरा: ब्रज क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति का हिस्सा यह महल धार्मिक पर्यटन से भी जुड़ा है. अब इसे हेरिटेज होटल या म्यूजियम के रूप में विकसित किया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital