उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: फतेहपुर में मालगाड़ियों में टक्कर, दो लोको पायलट घायल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंगलवार को दो मालगाड़ियों में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दो लोको पायलट के घायल होने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक एक गाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी, तभी दूसरी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि एक मालगाड़ी के डिब्बे से बाहर उतर गए.

एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि फतेहपुर के खागा के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं. लोको पायलट को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ. इस हादसे में दो लोको पायलट घायल हुए हैं. उन्हें मामूली चोट आई है. उनका इलाज चल रहा है.

क्लियर करवाया जा रहा है ट्रैक

उन्होंने बताया राहत एवं बचाव कार्य जारी है. ट्रैक को क्लियर करवाया जा रहा है. हादसा कानपुर-फतेहपुर के बीच खागा के पास कुकरा गांव में हुआ. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुभाष द्विवेदी ने बताया कि दुर्घटना के बाद दो लोग आए थे. उन्हें मामूली चोट लगी थी. उन्हें फस्ट एड और दवा देकर भेज दिया गया. इनमें एक नाम अनुज राज और दूसरे का शिव शंकर यादव है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुआ है जिस पर सिर्फ मालगाड़ियां ही चलती हैं. इस कारण यात्री ट्रेनों पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है. हादसे के बाद कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. रेलवे प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं.


इसे भी पढ़ें- UP News: अयोध्या में दलित युवती की नृशंस हत्या मामले में बड़ा खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार


-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

27 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

40 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

49 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

1 hour ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago