उत्तर प्रदेश

सरकार पर बरसे जंगीपुर विधायक, 2047 के विजन पर डॉ वीरेंद्र यादव का तंज; बोले- 27 का लाते तो बेहतर

Uttar Pradesh Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में  विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर 24 घंटे की चर्चा हुई. इस दौरान सरकार ने अपना मिशन और विजन बताया. वहीं विपक्ष ने सरकार को घेरने का काम किया. जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव (MLA Dr Virendra Yadav) ने सदन में सरकार पर निशाना साधते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में चर्चा की और सलाह दी कि अच्छा होता अगर आप 2047 की जगह 2027 की बात करते. आइये जानें विधायक ने सत्र में और क्या-क्या कहा?

अपने भाषण की शुरुआत में डॉ वीरेंद्र यादव ने विजन 2047 पर बोलने का मौका मिलने पर आभार जताया. उन्होंने अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि महोदय जब हम चर्चा कर रहे हैं तो 2025 चल रहा है. सरकार 2047 का विजन लेकर आई है. अभी जैसे हालात चल रहे हैं ऐसे में यह 2027 का विजन लेकर आते तो मैं समझता हूं की बेहतर होता.

बिजली की समस्या गिनाई

उन्होंने कहा कि आज हालात यह हैं कि गांव के अंदर बिजली आ नहीं रही है. लगातार ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं. बिजली विभाग के माननीय मुख्य माननीय मंत्री और उनके अधिकारी थे एक भी जला ट्रांसफार्मर नहीं दे पाए. लगातार हम लोगों के पास टेलिफोन आ रहे थे. क्षमता वृद्धि के लिए लगातार लगातार दबाव बन रहे थे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो पाया. एक भी पावर हाउस गाजीपुर जनपद में अब तक नहीं लगा पाए. हमने 132 का पावर हाउस मांगा था.

शिक्षा के मुद्दे पर साधा निशाना

शिक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के लोग यह कह रहे हैं कि हम शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का काम करेंगे, लेकिन आज शिक्षा का स्तर यह हो गया है कि प्राथमिक विद्यालय बंद हो रहे हैं. मदिरालय, कंपोजिट मदिरालय लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं. हमारी शिक्षा की स्थिति क्या है? कहीं न कहीं सरकार की मानसिकता स्पष्ट उजागर हो रही है. अभी हमारे उच्च शिक्षा मंत्री ने बड़ा लंबा चौड़ा अपना विजन बताया. लेकिन महाविद्यालयों में पढ़ाई हो ही नहीं पा रही है और लगातार एग्जाम के एग्जाम होते चले जा रहे हैं. आखिरकार आपके मन और मानसिकता क्या है?

ये भी पढ़ें: CM योगी की तारीफ करना अखिलेश यादव को नहीं आया रास, विधायक पूजा पाल को सपा से किया निष्कासित

सपा सरकार की बड़ाई करते हुए उन्होंने बताया कि हमारे नेता माननीय अखिलेश यादव ने पीडीएफ पाठशाला चलाई. अब हम सोई हुई सरकार जागने का काम कर रहे हैं. मंत्री कह रहे थे कि मैं विद्यालय नहीं बंद कर रहा हूं. हम पूछते हैं कि आपके मन और मानसिकता में क्या है इस बात आप बताए? आपके ही सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं.

मुस्लिम और यादव पर सरकार का असली मुखौटा

वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि पंचायत में मुस्लिम और यादव का स्थानांतरण के विषय पर चिट्ठी जारी हुई. यह सरकार का असली मुखौटा है. महोदय, मैं कहना चाहता हूं कि आज स्थिति बद से बदतर हो गई है. आप गांव में जाएंगे तो वहां जो रोड है, वह इतना जर्जर है, इतनी खराब है कि चलने लायक नहीं है. आज हम लेकर 2047 का विजन लेकर आए हैं. हमारा वर्तमान तो ठीक नहीं है और उसके बाद भविष्य की चिंता हम कर रहे हैं.

कॉलेज और हॉस्पिटल बर्बाद हो गए

भारत सरकार और बाहर बैठे हुए नुमाइंदों से मैं आपसे कहना चाहूंगा कि अखिलेश यादव ने अपने सरकार, अपने कार्यकाल में नौजवानों को लैपटॉप वितरित करने का काम किया था. अच्छी बेहतर शिक्षा चलाने के लिए उन्होंने प्राथमिक विद्यालय को और सुदृढ़ करने का काम किया था. महाविद्यालयों को और सुदृढ़ करने का काम किया था. लैपटॉप देकर के नौजवानों को नौकरी देने का काम किया था. आज हम लोग जो मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में जाते हैं तो वहां न दवाई है न डॉक्टर है.

ये भी पढ़ें: ‘श्री कल्कि धाम में गर्भगृह की परिक्रमा करता भारत का भविष्य’, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने साझा की बच्चों की तस्वीरें

एंबुलेंस, हंड्रेड डायल को तेल नहीं मिल रहा

अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर वीरेंद्र यादव ने कहा कि मैं गाजीपुर की चर्चा करना चाहूंगा तो वहां भी दिखवा लीजिए की आखिरकार क्या स्थिति हो गई है? अखिलेश यादव ने 108 एंबुलेंस चलाने का काम किया था. आज एंबुलेंस जस की तस खड़ी हुई है. उसको डीजल नहीं मिल पा रहा है. हंड्रेड डायल नंबर की जो गाड़ी है उसको डीजल नहीं मिल पा रहा है. आज जो हमारी स्थिति है बद से बदतर हो गई है. अखिलेश यादव ने पूरा स्ट्रक्चर देने का काम किया था वह सारा स्ट्रक्चर उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार उसको नष्ट भ्रष्ट करने का काम काम किया है.

‘सड़क पर उतर रहे हैं युवा’

नौजवान युवा बेरोजगार होकर सड़कों पर आ गया है. लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और बड़ी मेहनत के साथ वह एग्जाम देने जाता है तो एग्जाम भी नहीं दे पाता है और वापस घर चला आता है. जब से इस प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है. बद से बदतर हालात और स्थिति हो गई है. चाहे शिक्षा की हो, चिकित्सा की हो, बिजली की हो, पीडब्ल्यूडी की हो.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

4 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

20 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

24 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

28 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

33 minutes ago