उत्तर प्रदेश

अमेरिका में छाया उत्तर प्रदेश, भारत के लिए जीते 95 पदक; देखें पुलिस फायर गेम्स की पदक तालिका

Uttar Pradesh News:  अमेरिका में आयोजित पुलिस फायर गेम्स 2025 (Police Fire Games 2025) में भारत छा गया. इसमें 56 देशों ने भाग लिया था. भारत की ओर से भी कई खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के लिए भेजे गए थे. इस प्रतियोगिता में हिंदुस्तान ने 560 पदक अपने नाम कर लिए. सबसे खास बात यह है कि इन 560 में अकेले उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों ने 95 पदक जीते हैं. जबकि, प्रदेश ने केवल 50 खिलाड़ियों को इसमें शामिल होने के लिए भेजा था. इस फतह से देश के साथ विदेश में भी प्रदेश का मान बढ़ा है. इस उपलब्धि को लेकर पुलिस विभाग में उत्साह नजर आ रहा है. पुलिस महानिदेशक ने भी खिलाड़ियों को इसके लिए बधाई दी है.

अलबामा, अमेरिका में आयोजित विश्व पुलिस फायर गेम्स – 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से 95 पदक हासिल किए. इनमें 45 स्वर्ण, 34 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य को प्रतिष्ठित किया है.

अधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी बधाई

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके भविष्य में और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं. यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस की खेल प्रतिभा, उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है. यह न केवल विभाग के लिए गौरव की बात है बल्कि उत्तर प्रदेश राज्य की खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है.

पुलिस फायर गेम्स में उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ी

अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तर प्रदेश पुलिस

इस तरह की भागीदारी से अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) और उत्तर प्रदेश की सकारात्मक छवि और मजबूत होगी. वहीं भारत के लिए पदक जीतने पर देश में प्रदेश का मान बढ़ेगा. उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, लखनऊ ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी गई है. साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की गई है. पुलिस विभाग ने आगे भी खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है.

पुलिस फायर गेम्स में उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ी

आधुनिकीकरण पर दिया जा रहा जोर

प्रदेश में पुलिस की आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं. इसके तहत सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) जैसी परियोजनाओं के माध्यम से पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. इस परियोजना के तहत, पुलिस स्टेशनों को कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है और अपराधों की जांच और अपराधियों की पहचान के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है.

पुलिस फायर गेम्स में उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ी

कानून के साथ खेल और प्रौद्योगिकी में भी आगे

उत्तर प्रदेश पुलिस की इस उपलब्धि से न केवल पुलिस विभाग का मान बढ़ा है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की खेल संस्कृति को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण कदम है. उत्तर प्रदेश पुलिस की इन उपलब्धियों से यह स्पष्ट होता है कि विभाग न केवल कानून और व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि खेल और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है.

यहां देखें पदक तालिका

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में पंचमी श्राद्ध का विशेष महत्व…’ जानिए पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा शुभ मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…

41 minutes ago

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

6 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

7 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago