Police Fire Games 2025
Uttar Pradesh News: अमेरिका में आयोजित पुलिस फायर गेम्स 2025 (Police Fire Games 2025) में भारत छा गया. इसमें 56 देशों ने भाग लिया था. भारत की ओर से भी कई खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के लिए भेजे गए थे. इस प्रतियोगिता में हिंदुस्तान ने 560 पदक अपने नाम कर लिए. सबसे खास बात यह है कि इन 560 में अकेले उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों ने 95 पदक जीते हैं. जबकि, प्रदेश ने केवल 50 खिलाड़ियों को इसमें शामिल होने के लिए भेजा था. इस फतह से देश के साथ विदेश में भी प्रदेश का मान बढ़ा है. इस उपलब्धि को लेकर पुलिस विभाग में उत्साह नजर आ रहा है. पुलिस महानिदेशक ने भी खिलाड़ियों को इसके लिए बधाई दी है.
अलबामा, अमेरिका में आयोजित विश्व पुलिस फायर गेम्स – 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से 95 पदक हासिल किए. इनमें 45 स्वर्ण, 34 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य को प्रतिष्ठित किया है.
अधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी बधाई
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके भविष्य में और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं. यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस की खेल प्रतिभा, उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है. यह न केवल विभाग के लिए गौरव की बात है बल्कि उत्तर प्रदेश राज्य की खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है.

अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तर प्रदेश पुलिस
इस तरह की भागीदारी से अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) और उत्तर प्रदेश की सकारात्मक छवि और मजबूत होगी. वहीं भारत के लिए पदक जीतने पर देश में प्रदेश का मान बढ़ेगा. उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, लखनऊ ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी गई है. साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की गई है. पुलिस विभाग ने आगे भी खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है.

आधुनिकीकरण पर दिया जा रहा जोर
प्रदेश में पुलिस की आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं. इसके तहत सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) जैसी परियोजनाओं के माध्यम से पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. इस परियोजना के तहत, पुलिस स्टेशनों को कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है और अपराधों की जांच और अपराधियों की पहचान के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है.

कानून के साथ खेल और प्रौद्योगिकी में भी आगे
उत्तर प्रदेश पुलिस की इस उपलब्धि से न केवल पुलिस विभाग का मान बढ़ा है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की खेल संस्कृति को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण कदम है. उत्तर प्रदेश पुलिस की इन उपलब्धियों से यह स्पष्ट होता है कि विभाग न केवल कानून और व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि खेल और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है.
यहां देखें पदक तालिका



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



