Varanasi News
Varanasi News: वाराणसी में आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर एक रिटायर्ड शिक्षक की 50 करोड़ रुपये की जमीन हड़प ली गई. इस धोखाधड़ी में पीड़ित के सगे भतीजे, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. जमीन की धोखाधड़ी में भाजपा नेता का नाम सामने आने के बाद वाराणसी की राजनीति गर्म हो गई है.
रिटायर शिक्षक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दी है. जिसमें उन्होंने सगे भतीजे विशाल मिश्रा, ड्राइवर रवि और वरुणापति उपाध्याय, नितेश राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह सहित 10 लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.
रिटायर्ड शिक्षक ओम प्रकाश मिश्रा पिछले 2 सालों से किडनी रोग से पीड़ित हैं. उनका एक सप्ताह में 2 बार डायलिसिस होता है. उनका एक ही बेटा अभिषेक मिश्रा हैं, जो मुरादाबाद में चिकित्सक हैं. पीड़ित शिक्षक ओम प्रकाश मिश्रा की पत्नी प्रमिला मिश्रा के मुताबिक भतीजा विशाल मिश्रा, ड्राइवर रवि और वरुणापति उपाध्याय उनको डायलिसिस कराने के लिए अस्पताल ले जाते थे.
थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने के मामले में पंजीकृत अभियोग के संंबंध में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां श्री अवधेश विश्वकर्मा की बाइट ।#UPPolice #PoliceCommissionerateVaranasi pic.twitter.com/RjasrLV5Sg
— DCP Varuna Zone Vns (@DcpVns) July 13, 2026
इसी बीच आरोपियों ने ओम प्रकाश मिश्रा से कहा कि हर सप्ताह डायलिसिस में बहुत पैसा लग रहा है. इससे बचने का एक उपाय है कि आपका आयुष्मान कार्ड बनवा देते हैं. इससे एक साल में 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज हो जाएगा.
आयुष्मान कार्ड के नाम पर आरोपियों ने पीड़ित ओम प्रकाश मिश्रा के नाम पर बैंक में खाता खुलवाया. पीड़ित की पत्नी प्रमिला मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी ढंग से उनके पति के नाम पर एक सिम कार्ड भी ले लिया और उनके खाते से वह नंबर जुड़वा लिया.
इसी बीच 30 मार्च को ओम प्रकाश मिश्रा का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ. चिकित्सकों ने उन्हें धूप से बचने के लिए काले रंग का चश्मा दे दिया.
प्रमिला मिश्रा के मुताबिक 7 अप्रैल को विशाल मिश्रा और ड्राइवर रवि उपाध्याय पति का डायलिसिस कराने गैलेक्सी अस्पताल ले गए. डायलिसिस के बाद वो चल-फिर तो सकते थे, लेकिन उन्हें उतना होश नहीं था. उन्होंने पीड़ित शिक्षक को उपनिबंधन कार्यालय गंगापुर ले गए और 5 बिस्वा जमीन रितेश राय को बैनामा करा दी. वहीं लगभग 65 बिस्वा जमीन और गोदाम विशाल मिश्रा ने दो दानपत्र विलेख के जरिये अपने नाम करा ली.
ये भी पढ़ें- राम मंदिर को चाहिए CEO: आम सनातनी भी कर सकते हैं आवेदन, 18 जुलाई तक मौका; जानें योग्यता
जब पति सही हुए तो उन्होंने आरोपियों से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा तो आरोपी टालमटोल करते हुए फरार हो गए. पीड़िता ने इस मामले में भतीजे विशाल मिश्रा, ड्राइवर, सहित 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
-भारत एक्सप्रेस
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…
Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…
Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…
SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…
Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए…
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…