Bharat Express DD Free Dish

राम मंदिर को चाहिए CEO: आम सनातनी भी कर सकते हैं आवेदन, 18 जुलाई तक मौका; जानें योग्यता

Ram Mandir CEO Vacancy: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के प्रबंधन के लिए CEO पद के लिए आवेदन मांगे हैं. 20 साल का अनुभव और सनातनी होना अनिवार्य है. ईमेल के जरिए 18 जुलाई 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. जानिए पूरी डिटेल?

Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy

Ram Mandir CEO Vacancy: अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) की व्यवस्था को अब पूरी तरह से ‘प्रोफेशनल’ और ‘हाई-टेक’ बनाने की तैयारी हो गई है. हालिया चंदा चोरी विवाद के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. यह किसी आम सरकारी नौकरी जैसा नहीं, बल्कि देश के सबसे बड़े धार्मिक और प्रबंधन संबंधी पदों में से एक होने वाला है.

क्या है योग्यता और अनुभव का गणित? (Ayodhya Ram Mandir CEO Job)

ट्रस्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस पद के लिए शर्तें काफी सख्त रखी गई हैं. उम्मीदवार के पास किसी विशाल संगठन, संस्था, विभाग या कंपनी में प्रबंधकीय दायित्व (General Administration, Finance, IT, Security) का न्यूनतम 20 वर्षों का अनुभव होना चाहिए. मंदिर प्रबंधन या हिंदू धार्मिक संस्था को संभालने वाले रिटायर्ड अधिकारियों को खास प्राथमिकता दी जाएगी.

  • कम से कम स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है.
  • उम्मीदवार का ‘सनातनी हिंदू’ होना अनिवार्य है.
  • श्रीराम भक्त व वैष्णव परंपरा से जुड़ा होना वांछनीय है.
  • आवेदक की उम्र 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: सोना, चांदी, जमीन, करोड़ों की FD; कितना विशाल है बाबा महाकाल का खजाना? हर महीने 11 करोड़ खर्च

‘आपसी बातचीत’ से तय होगा वेतन (Ayodhya Ram Mandir CEO Salary)

सबसे बड़ा सवाल जो हर किसी के मन में है- सैलरी कितनी होगी? ट्रस्ट ने साफ किया है कि फिलहाल कोई फिक्स सैलरी तय नहीं है. CEO की सैलरी और सुविधाएं ‘परस्पर बातचीत’ (Mutual Discussion) के आधार पर तय की जाएंगी. यह पद पूरी तरह से 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट (संतुष्ट होने पर नवीनीकरण योग्य) पर आधारित होगा.

क्या होगी CEO की जिम्मेदारी? (ram mandir ceo notification)

यह पद काफी पावरफुल होने वाला है. राम मंदिर के CEO सीधे ट्रस्ट के महामंत्री (General Secretary) को रिपोर्ट करेंगे. उनकी जिम्मेदारियों में शामिल होगा.

  • मंदिर का दैनिक प्रशासनिक, कानूनी और आर्थिक कामकाज
  • सुरक्षा व्यवस्था, VIP सत्कार और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का मैनेजमेंट
  • भविष्य की विकास परियोजनाओं का प्रभावी संचालन
  • स्टाफ का ढांचा मजबूत करना और पूरी पारदर्शिता के साथ काम करना

ये भी पढ़ें: पैसा फेंको और..! चलती ट्रेन में करना है पूजा, पार्टी, हनीमून? जानें रेलवे का लीगल तरीका

आवेदन का आखिरी मौका (how to apply for ram mandir ceo post)

अगर आप इस पद के लिए योग्यता रखते हैं और श्री राम मंदिर के प्रबंधन में अपना योगदान देना चाहते हैं, तो आपके पास 18 जुलाई 2026, शाम 4 बजे तक का समय है. अपना आवेदन, सभी दस्तावेजों के साथ, [email protected] पर ईमेल करना होगा. ट्रस्ट की एक सर्च कमेटी आवेदनों की बारीक जांच करेगी और योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेकर फाइनल चयन करेगी. तो देर किस बात की, अगर आप इस ‘दिव्य और भव्य’ जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं, तो आज ही अपनी सीवी (CV) भेजें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read