उत्तर प्रदेश

Jaunpur जेल में जंग, कैदी तो कैदी पुलिसकर्मी और बंदी रक्षक भी हुए घायल

Prisoners Clash in Jaunpur Jail: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां जेल के अंदर दो गुटों के बीच संघर्ष हुआ, जो बाद में गैंगवार में तब्दील हो गया. इस संघर्ष में दोनों गुटों के कैदी और जेल के पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जेल अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, जेल में बंद मंगेश यादव और सोनू सिंह गुट के बीच इस उपद्रव की शुरुआत हुई. इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. जेल के अधीक्षक और जेलर अजय कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर संघर्ष को शांत कराया. इस दौरान कैदियों और पुलिसकर्मियों को चोटें आईं, जिन्हें जेल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है.

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने जेल का दौरा किया और कैदियों से वार्ता कर मामले की जानकारी ली. शासन और जेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. इसके साथ ही उपद्रवी कैदियों को अन्य जिलों की जेलों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़िए: नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर

दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हिंसा

जेल प्रशासन ने बताया कि इस संघर्ष के दौरान मंगेश यादव और सोनू सिंह के गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हिंसा हुई, जिसमें दोनों गुटों के कैदी आपस में भिड़ गए. इस संघर्ष को शांत करने के लिए बल का भी प्रयोग करना पड़ा. इस उपद्रव में कई बंदी रक्षक भी घायल हुए हैं.

वहीं, उपद्रवी कैदियों को विभिन्न जेलों में ट्रांसफर किया गया है. मंगेश यादव और संगम यादव को केंद्रीय कारागार वाराणसी, शैलेंद्र प्रताप यादव और निशांत कुमार सिंह को केंद्रीय कारागार प्रयागराज, नीरज मोनू को जिला कारागार गाजीपुर और संदीप मौर्य को जिला कारागार सुल्तानपुर स्थानांतरित किया गया है.

  • भारत एक्‍सप्रेस
आईएएनएस

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

8 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

22 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

33 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

46 minutes ago