उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाला, तो पूजा पाल को इस पार्टी से मिला ऑफर

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर सपा से निष्कासित की गईं विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने सपा अध्यक्ष से पीडीए को लेकर सवाल किया. विधायक ने कहा कि मैं पूछती हूं कि अखिलेश यादव पीडीए के पीड़ित परिवारों के साथ हैं या फिर माफियाओं के साथ हैं.

Pooja Pal ने अखिलेश पर बोला हमला

विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता है कि वह पीडीए की बात करेंगे, क्योंकि राजू पाल और पूजा पाल भी तो पीडीए से आते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि जब दो साल पहले प्रयागराज में एक हत्या की गई थी, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिलेश यादव) ने उस मुद्दे को सदन में उठाया था. इस पर सीएम योगी ने कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम किया जाएगा. इसके बाद जब अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर हुआ, तो सबसे ज्यादा तकलीफ भी इन्हीं (अखिलेश) को हुई. मैं पूछती हूं कि वह पीडीए के पीड़ित परिवारों के साथ हैं या फिर माफियाओं के साथ हैं.”

उन्होंने कहा, “अगर एक पीड़ित महिला किसी का आभार व्यक्त करेगी तो कहीं न कहीं वह अपने जीवन के बारे में बात जरूर करेगी. मैं खुद पीड़िता हूं और अगर किसी की वजह से महिला के जीवन में संघर्ष आता है, उसका नाम आना भी लाजिमी है. मैं पूछती हूं कि क्या वह (अतीक अहमद) संस्कारिक मुस्लिम था? वह उत्तर प्रदेश का अपराधी और माफिया था.”

विधायक पूजा पाल ने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहले भी तारीफ की थी. मेरे अलावा, प्रयागराज की जनता ने भी भय मुक्त वातावरण के लिए सीएम योगी का आभार व्यक्त किया है. मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि मैंने माफिया अतीक अहमद का नाम लिया और अपने निजी जीवन के बारे में बताया. अतीक के बारे में बात करने पर मेरा निष्कासन किया गया है.”

केशव प्रसाद मौर्य ने दिए संकेत

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने पूजा पाल के निष्कासन को लेकर सपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पिछड़ा विरोधी और महिला विरोधी हैं. उनका परिवार चाहता है कि जितने भी लोग हैं, वे सैफई परिवार की गुलामी करें. मैं उनको बता देना चाहता हूं कि कोई उनकी गुलामी नहीं करेगा. भाजपा सबका स्वागत करती है. उन्होंने एक महिला का अपमान किया है.”

 

यह भी पढ़ें- CM योगी की तारीफ करना अखिलेश यादव को नहीं आया रास, विधायक पूजा पाल को सपा से किया निष्कासित

उन्होंने कहा, “मैं खुद प्रयागराज का रहने वाला हूं और मैं सपा से पूछता हूं कि जो माफिया इस दुनिया में नहीं है, उससे उनका क्या लेना देना है? सपा का दर्द मुख्यमंत्री की तारीफ से नहीं है बल्कि उनका दर्द यह है कि जिन अपराधियों के दम पर वह सत्ता में आए थे, उनके बारे में क्यों बोला गया. मेरा मानना है कि अगर कर्म खराब होंगे तो उसकी सजा भगवान देगा. आज उन पर (पूजा पाल) जो कार्रवाई की गई है, उससे सपा का महिला, गरीब और पिछड़ा विरोधी चरित्र उजागर हो गया है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

56 seconds ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

13 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

42 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

42 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

43 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

49 minutes ago