उत्तर प्रदेश

बाबा साहब के सम्मान से लेकर वक्फ जमीन तक, लखनऊ में गरजे योगी आदित्यनाथ- कांग्रेस पर बोले तीखे बोल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की और अपने संबोधन में बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए.

कांग्रेस ने बाबा साहब का किया अपमान- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर का कई बार अपमान किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा साहब का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया गया और कांग्रेस ने भारतीय संविधान के निर्माता का स्मारक बनाने से भी इंकार कर दिया. यही नहीं, सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने ही बाबा साहब को चुनाव हरवाया और महा परिनिर्वाण के बाद उनका स्मारक तक नहीं बनने दिया.

वक्फ संपत्तियों पर कब्जे को लेकर विपक्ष पर हमला

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वक्फ संशोधन अधिनियम का जिक्र करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, जिसका कोई स्पष्ट राजस्व रिकॉर्ड मौजूद नहीं है.

सीएम योगी ने आगे कहा कि जब सरकार इन मामलों में कार्रवाई कर रही है तो कुछ लोग हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां तीन हिंदुओं को घर से घसीटकर मार डाला गया.

दलित हितैषी होने का दावा करने वाले दलों ने ही किया सबसे ज्यादा शोषण

मुख्यमंत्री ने तीखा हमला करते हुए कहा कि आज जो दल खुद को दलित हितैषी बताते हैं, उन्हीं के नेताओं ने गरीबों, वंचितों और दलितों की जमीनों पर सबसे ज्यादा कब्जे किए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं, जबकि वास्तव में उन्होंने सामाजिक न्याय की भावना को ठेस पहुंचाई है.


इसे भी पढ़ें- Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद से जान बचाकर भागे 500 लोग, मालदा में ली शरण, बोले- ‘कट्टरपंथियों ने हमारे घर जला दिए…’


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

1 minute ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

20 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

1 hour ago