Yogi Adityanath Attack on Congress
Yogi Adityanath Attack on Congress: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने विपक्षी दलों पर चुनावों में लगातार मिल रही हार के बाद अराजकता की राजनीति करने का आरोप लगाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी (स्पष्टता), कैपेसिटी (क्षमता) और क्रेडिबिलिटी (विश्वसनीयता) का पूरी तरह अभाव है. जनादेश का अनादर भी इसी सोच का परिणाम है. मुख्यमंत्री ने यह बातें बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए कहीं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पोस्ट में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. चुनावी नाकामी से पैदा हुई उनकी हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदलती दिखाई दे रही है.
योगी ने विपक्षी नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन नेताओं के पास स्पष्ट सोच, राजनीतिक क्षमता और विश्वसनीयता नहीं है, उनसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के सम्मान की उम्मीद नहीं की जा सकती. उन्होंने जनादेश का अनादर करने को भी इसी राजनीतिक सोच का नतीजा बताया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में गोरखपुर में आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ इस पदयात्रा में शामिल होंगे. योगी के मुताबिक, इस कार्यक्रम का उद्देश्य अराजकता के खिलाफ जनजागरण करना और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा का संकल्प मजबूत करना है. पदयात्रा के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों तक लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश पहुंचाने की तैयारी है.
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला करने के साथ ही देशवासियों को भरोसा दिलाया कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी भारत के महान लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है.
योगी आदित्यनाथ के इस बयान को विपक्ष के खिलाफ भाजपा के राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है. गोरखपुर की पदयात्रा के जरिए भी पार्टी विपक्ष की कथित अराजकता के मुद्दे को जनता के बीच उठाने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री के इस बयान से साफ है कि भाजपा और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी का दौर और तेज हो सकता है.
भारत एक्सप्रेस
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…