बॉलीवुड एक्ट्रेस Aishwarya Rai बच्चन और बच्चन परिवार के रिश्तों पर हमेशा से लोगों की नजर रही है. कभी एक्ट्रेस का पारिवारिक फंक्शन से दूर रहना, तो कभी अभिषेक–ऐश्वर्या की शादी पर सवाल, सोशल मीडिया पर इन मुद्दों पर अक्सर चर्चाएं चलती रहती हैं.
लेकिन इस बार मामला पूरी तरह अलग है. पाकिस्तान के एक मौलवी, मुफ्ती अब्दुल कावी, ने ऐश्वर्या को लेकर ऐसा बयान दे दिया है कि इंटरनेट पर हड़कंप मच गया है. उनके इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुफ्ती अब्दुल कावी, ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लेकर दावा करते दिख रहे हैं कि आने वाले महीनों में उनसे शादी का “प्रपोजल” आ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा होता है, तो वह एक्ट्रेस को मुस्लिम धर्म अपनाने का सुझाव देंगे और उनका नाम बदलकर “आयशा राय” रखेंगे.
वीडियो में वह कहते हैं, “सुना है कि मियां–बीवी के बीच दूरियां बढ़ रही हैं… अल्लाह न करे, लेकिन अगर ऐसा हो गया तो दो–चार महीनों में उनकी तरफ से पैगाम आ जाएगा.” आगे वह इस तरह के दावों को “अल्लाह की नेमत” बताकर अजीबोगरीब तर्क देते नजर आते हैं, जिसने यूजर्स को और ज्यादा नाराज कर दिया.
ये भी पढ़ें- Dharmendra के निधन के बाद ‘Dreamgirl’ का पहला पोस्ट, भावुक होते हुए लिखा- ‘वर्षों के साथ के बाद, मेरे पास सिर्फ…’
है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी. दोनों की शादी को 18 साल हो चुके हैं और उनकी 13 साल की बेटी आराध्या भी है. ऐश्वर्या और बच्चन परिवार की फोटोस भले ही पिछले कुछ समय से कम सामने आई हों, लेकिन दोनों अपने निजी जीवन को लेकर सार्वजनिक रूप से कभी कोई टिप्पणी नहीं करते.
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर मौलवी के बयान की आलोचना शुरू हो गई. कई यूजर्स ने इसे बेतुका, अनुचित और स्त्री के प्रति अनादरपूर्ण बताया. फैंस का कहना है कि किसी सार्वजनिक शख्सियत के निजी रिश्तों पर इस तरह बातें करना बिल्कुल गलत है.
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मुफ्ती अब्दुल कावी किसी भारतीय एक्ट्रेस को लेकर चर्चा में आए हैं. साल की शुरुआत में उन्होंने राखी सावंत को शादी का प्रस्ताव देने की बात कही थी, जिसे बाद में राखी ने खुलकर खारिज कर दिया था.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…
Railway Counter Ticket Travel Insurance:
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…
PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…