उत्तर प्रदेश

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व पीएम अटल बिहारी को दी श्रद्धांजलि, वीरांगना अवंतीबाई लोधी को किया नमन

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शनिवार को लोकभवन स्थित अटलजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सीएम योगी ने उनकी स्मृतियों को नमन किया. इसके साथ ही योगी ने स्वाधीनता संग्राम सेनानी, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि अटल जी का छह दशक लंबा राजनीतिक जीवन भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला रहा. उन्होंने भारत के जीवन मूल्यों और आदर्शों को सर्वोपरि रखते हुए यह दिखाया कि देश के भीतर विकास का मॉडल कैसा होना चाहिए और वैश्विक मंच पर भारत और भारतीयता की प्रतिष्ठा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, अटल जी ने सदैव इन मूल्यों का ध्यान रखा और अपने प्रभावी नेतृत्व से उन्हें साकार रूप दिया.

अटल बिहारी वाजपेयी ने यूपी से शुरू किया राजनीतिक जीवन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने यहीं से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की.

वर्ष 1957 में बलरामपुर संसदीय सीट से पहली बार सांसद बने. इसके बाद लखनऊ का यह विशेष सौभाग्य रहा कि अटल जी पांच बार लगातार लखनऊ संसदीय सीट से चुने गए और प्रधानमंत्री के रूप में देश की संसद में पहुंचे. कुल 10 बार वे लोकसभा सदस्य और दो बार राज्यसभा सदस्य रहे.

अटल जी का स्मरण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा है बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शन है. उनकी पुण्यतिथि पर प्रदेशवासियों ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.

वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की. वीरांगना अवंती बाई लोधी ने भारत की स्वाधीनता के लिए तानाशाही पूर्ण शासन के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया और मातृभूमि के लिए अपना बलिदान दिया.

उनका यह अदम्य साहस और बलिदान हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है. डबल इंजन की सरकार ने उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए बदायूं में पीएसी की एक नई बटालियन की स्थापना की है, जिसे वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम से समर्पित किया गया है.

सरकार ने मातृशक्ति को लेकर उठाये हैं कई कदम

यह बटालियन प्रदेश की बेटियों को समर्पित है. इसके साथ ही वहां उनकी प्रतिमा की स्थापना का कार्यक्रम भी आगे बढ़ाया जा रहा है. सरकार ने मातृशक्ति के प्रति सम्मान दिखाते हुए कई कदम उठाए हैं.

झांसी में रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, जबकि बांदा में महारानी दुर्गावती के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण किया गया. प्रदेश में तीन नई बटालियन लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारीबाई और बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर स्थापित की गईं.

ये भी पढ़ें- भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में उमंग, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

महिलाओं के लिए 7 श्रमजीवी छात्रावासों का हो रहा निर्माण

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृतियों को बनाए रखने के लिए प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए 7 श्रमजीवी छात्रावासों के निर्माण का कार्यक्रम भी चल रहा है. ये छात्रावास महिलाओं को सुरक्षित आश्रय और रोजगार में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे. पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस में 2,19,000 से अधिक भर्ती हुई है, जिसमें 20 प्रतिशत पद बेटियों के लिए आरक्षित रखे गए. आज बड़ी संख्या में प्रदेश की बेटियां मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं.

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्मशताब्दी महोत्सव पर भी डबल इंजन सरकार ने अनेक रचनात्मक कार्यक्रम आगे बढ़ाए हैं. इस अवसर पर वीरांगना अवंती बाई लोधी को नमन करते हुए कहा गया कि भारत माता की ऐसी महान वीरांगना का बलिदान और संघर्ष हमेशा प्रेरणा देता रहेगा और उनके चरणों में पूरी श्रद्धा के साथ नमन समर्पित है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

11 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

45 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

57 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago