उत्तर प्रदेश

‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 9 साल’, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां; विपक्ष पर साधा निशाना

प्रयागराज जिले के प्रभारी मंत्री और योगी सरकार के कैबिनेट सदस्य स्वतंत्र देव सिंह ने सरकार के नौ साल पूरे होने पर अपनी उपलब्धियों का पूरा ब्योरा पेश किया. उन्होंने कहा कि यह नौ साल ‘विश्वास, विकास और बदलाव’ के रहे हैं. उनका कहना था कि इन वर्षों में प्रदेश ने सेवा, सुरक्षा और सुशासन में जो कदम उठाए हैं, वह इतिहास में दर्ज होंगे.

स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षी दलों पर भी जमकर हमला बोला. उनका कहना था कि भाजपा के लिए राजनीति लोगों की सेवा का जरिया है, जबकि कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए सिर्फ सत्ता हासिल करने का माध्यम. उन्होंने कहा कि सपा शासन काल में कई गैंग और अपराधी सम्मान पाते थे, लेकिन अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है.

कानून-व्यवस्था में बदलाव

मंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि योगी सरकार “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है. अब तक 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा की माफियाओं की संपत्ति जब्त या नष्ट की जा चुकी है. प्रदेश में 153 ऐसे गैंगों के खिलाफ कार्रवाई हुई, जो पहले सुरक्षित माने जाते थे. स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस में 2 लाख 19 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की गई है, जिनमें 44 हजार महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं. डकैती में 89 फीसदी, लूट में 50 फीसदी और हत्याओं में 47 फीसदी की कमी आई है. डायल 112 का रिस्पॉन्स टाइम 25 मिनट से घटकर अब 6 मिनट रह गया है.

रोजगार, निवेश और समाज कल्याण

सरकार ने 9 लाख युवाओं को नौकरी दी है, जिसमें जातिवाद और भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म हुआ है. प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 करोड़ लोगों को कार्ड मिला और 70 लाख लोगों का मुफ्त इलाज हुआ. यूपी में अब तक 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ, 21 हजार स्टार्टअप शुरू हुए और 156 करोड़ पर्यटक आए. काशी और अयोध्या वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहे हैं. 2025 में महाकुंभ का आयोजन भी वैश्विक स्तर पर हुआ.

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहले सरकार गुंडों और दबंगों के इशारों पर चलती थी, लेकिन आज संविधान और जनता के भरोसे पर आधारित है. अब थानों में गरीब की सुनवाई होती है, और नौकरी केवल योग्यता के आधार पर मिलती है.

ये भी पढ़ें: आगरा में पेड़ से टकराई बोलेरो, महिला और बच्ची समेत 5 की मौत

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

39 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago