UP News: आगरा में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. इस दुर्घटना में बोलेरो गाड़ी सवार 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में एक महिला और एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है. घायलों को इलाज के लिए इटावा के सैफई अस्पताल भेजा गया है.
कैसे हादसा हुआ?
यह घटना चित्राहाट थाना क्षेत्र के इटावा मार्ग पर पई गांव के पास हुई. बोलेरो गाड़ी राजस्थान के केला देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रही थी. अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
मौके पर अफरातफरी
हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े. ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ. डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है और 4 लोग घायल हैं. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ये भी पढ़ें-वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से आज मिलेंगी राष्ट्रपति मुर्मु, लेंगी आशीर्वाद
श्रद्धालु इटावा के निवासी
जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार लोग इटावा जिले के रहने वाले थे. वे केला देवी मंदिर से लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर गांव वाले और राहगीर मौके पर पहुंचे और बचाव दल की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला.
ये भी पढ़ें-वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से आज मिलेंगी राष्ट्रपति मुर्मु, लेंगी आशीर्वाद
शुरुआती जांच
डीसीपी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि हादसे की सूचना रात में मिली थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि बोलेरो चालक को नींद आने के कारण गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई और पेड़ से टकरा गई. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

