योगी सरकार के सख्त निर्देशों के तहत 12 मार्च 2025 को यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई. सरकार ने परीक्षा को निष्पक्ष और शुचितापूर्ण बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए और नकल माफिया को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया.
परीक्षा के दौरान सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 8,140 परीक्षा केंद्रों पर 1.33 लाख परीक्षा कक्षों और परिसरों में 2.91 लाख से अधिक वॉयस रिकॉर्डर युक्त CCTV कैमरे लगाए गए. प्रयागराज मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित कर 24×7 निगरानी की गई.
सरकार ने परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की धांधली रोकने के लिए विशेष टीमें गठित कीं. 19 जिलों के 24 परीक्षा केंद्रों पर मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया. 5 जिलों के 5 परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं, जबकि 17 जिलों के 20 परीक्षा केंद्रों के CCTV बंद होने पर तत्काल कार्रवाई की गई.
योगी सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त सेट उपलब्ध कराए गए, जिससे किसी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत परीक्षा कराई जा सके.
उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली रोकने के लिए QR कोड, क्रमांक संख्या और सिलाईयुक्त उत्तर पुस्तिकाएं चार अलग-अलग रंगों में छापी गईं. सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर विशेष टीम द्वारा कड़ी नजर रखी गई और फर्जी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की गई.
योगी सरकार ने हर स्तर पर सतर्कता और माइक्रो प्लानिंग के जरिए परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाया. परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, शिक्षा विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने समन्वय बनाकर सख्त निगरानी की.
ये भी पढ़ें- हम बनाएंगे यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला प्रदेशः ब्रजेश पाठक
-भारत एक्सप्रेस
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…