Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हम बनाएंगे यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला प्रदेशः ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला प्रदेश बनाना हमारा लक्ष्य है. स्वास्थ्य विभाग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Brajesh Pathak
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

यूपी को हमें वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला प्रदेश बनाना है. संयुक्त रूप से हमें इस लक्ष्य की प्राप्ति करनी है. प्रदेश को देश में अव्वल नंबर पर लाने एवं वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला प्रदेश बनाने में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का. वे बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे.

विधानसभा स्थित डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यालय कक्ष में आहूत बैठक में यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला प्रदेश बनाने में अब तक स्वास्थ्य विभाग की क्या प्रगति रही, इस विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हम लक्ष्य की प्राप्ति की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं वाला प्रदेश है. ग्लोबल इंवेस्टर समिट के माध्यम से लाखों करोड़ रुपए का निवेश प्रदेश को प्राप्त हुआ है और इंवेस्टर यूपी को विकसित होते प्रदेश के रूप में देख रहे हैं.


ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली पर योगी सरकार की सख्ती, यूपी बिजली विभाग ने जारी की एडवाइजरी


उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले की स्थिति और आज के नए उत्तर प्रदेश में जमीन आसमान का फर्क है. हमारा लक्ष्य यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला प्रदेश बनाए जाने के साथ-साथ यहां मजबूत इंफ्रास्ट्रक्टर और युवाओं को रोजगार देने का भी है. किसी भी राष्ट्र की नींव उसके युवाओं के कंधों पर ही टिकी होती है. हम आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से युवाओं को मजबूत बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है. इसका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा.

अप्रैल में कई विभागों की संयुक्त बैठक प्रस्तावित

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम जल्द ही स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के साथ एक संयुक्त बैठक आहूत करेंगे. इस बैठक में विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहेंगे. संयुक्त रूप से हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे. उन्होंने कहा कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में यह बैठक प्रस्तावित है. इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital