उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 20 IAS और 8 IPS अफसरों का किया तबादला, कई जिलों के डीएम और कप्तान बदले, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद तबादला एक्सप्रेस तेजी से दौड़ रही है. मंगलवार (25 जून) को देर रात आठ आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए. इसमें सात जिलों के कप्तान बदले गए हैं. वहीं 20 आईएएस अफसरों का भी ट्रांसफर योगी सरकार ने किया है. जिसमें कई जिलों के डीएम को इधर से उधर किया गया है.

इन जिलों के बदले कप्तान

शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को आठ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया. बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को हटा दिया गया है. उन्हें एसटीएफ का एसएसपी बनाया गया है. इसके अलावा सहारनपुर के एसएसपी विपिन टांडा को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है. मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीना को आजमगढ़ के एसपी पद पर तैनाती दी गई है. आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य को बरेली का एसएसपी बनाया गया है.

मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवान को सहारनपुर में एसएसपी पद पर भेजा गया है. प्रतापगढ़ के एसपी सतपाल को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है. चंदौली के एसपी डॉ. अनिल कुमार द्वितीय को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. आगरा में एसपी रेलवे आदित्य लांग्हे का चंदौली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

20 IAS अफसरों के तबादले

इसके अलावा योगी सरकार ने 20 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए. इनमें 12 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए. शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार सीतापुर के जिलाधिकारी अनुज सिंह को मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है. इसी तरह चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को इसी पद पर सीतापुर भेजा गया है. बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया गया है. आयुष विभाग में विशेष सचिव नागेंद्र प्रताप को बांदा का डीएम बनाया गया है.

मेधा रूपम एसीओ ग्रेटर नोएडा से डीएम कासगंज, मनीष बंसल डीएम संभल से डीएम सहारनपुर, राजेंद्र पेंसिया विशेष सचिव नगर विकास से डीएम संभल के पद पर तैनाती दी गई है.

यह भी पढ़ें- “भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास किया गया”, सीएम योगी बोले- संविधान का गला घोंटने के लिए देश की जनता से माफी मांगे कांग्रेस

विशेष सचिव स्टांप एवं पंजीयन व एआईजी पंजीयन रवीश गुप्ता को बस्ती का डीएम बनाया गया है. अजय द्विवेदी को डीएम श्रावस्ती के पद पर तैनाती दी गई है. वे अभी तक विशेष सचिव एपीसी शाखा में तैनात थे. 2015 बैच के मधुसूदन हुलगी को एसपीडी सर्व शिक्षा अभियान से डीएम कौशांबी, आशीष कुमार को उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण सहारनपुर से डीएम हाथरस, शिव शरन अप्पा जीएस को नगर आयुक्त कानपुर से डीएम चित्रकूट बनाया गया है.

बस्ती के डीएम पद पर तैनात रहे आंद्रा वामसी का तबादला विशेष सचिव स्टांप व एआईजी पंजीयन के पद पर कर दिया गया है. मुरादाबाद के डीएम रहे मानवेंद्र सिंह प्रभारी महानिदेशक आयुष के पद पर भेजे गए हैं. वहीं आईएएस सुधा वर्मा, डॉ. दिनेश चंद्र, महेंद्र कुमार, कृतिका शर्मा, राजेश कुमार राय और अर्चना वर्मा को विभिन्न विभागों में विशेष सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

10 minutes ago

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

41 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

1 hour ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

1 hour ago