UP News: लखीमपुर खीरी जनपद की धौराहरा तहसील के जुगनूपुर गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई. गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे की चिमनी के पास कुछ ग्रामीण रोज़ की तरह काम में जुटे थे, तभी अचानक खेतों की ओर से एक तेंदुआ निकलकर आ गया और वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया.
हमले से जहां अधिकतर लोग डरकर इधर-उधर भाग खड़े हुए, वहीं गांव के 35 वर्षीय युवक ने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए से सीधा मुकाबला कर लिया. तेंदुए को दोनों हाथों से पकड़कर उसे पास ही पड़े ईंटों के ढेर पर गिरा दिया और खुद उस पर लद गया. उसने तेंदुए पर लगातार मुक्के बरसाने शुरू कर दिए. इस बीच, अन्य ग्रामीण भी युवक की मदद को आगे आए और तेंदुए की ओर ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं.
लगातार चोट लगने के चलते तेंदुआ किसी तरह युवक के पकड़ से छूटकर खेतों की ओर भाग गया. करीब 15 मिनट तक युवक अकेले ही तेंदुए से भिड़ता रहा. हालांकि इस बहादुरी के दौरान उसे गंभीर चोटें भी आईं. उसके शरीर पर तेंदुए के पंजों के गहरे निशान हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाकर आगे बढ़ी, लेकिन तेंदुआ यहीं शांत नहीं हुआ. उसने वन विभाग की टीम पर भी हमला कर दिया. इस हमले में वन दरोगा राजेश कुमार, रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी, पीआरबी सिपाही राम सजीवन और गांव के ही इकबाल खां घायल हो गए.
सभी घायलों को लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. मौके की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के पास एकत्र हो गए हैं. पुलिस और वन विभाग की टीमें भीड़ को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के प्रयास में जुटी हुई हैं. इस साहसिक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और इस युवक की बहादुरी चर्चा हर ओर हो रही है.
-भारत एक्सप्रेस
बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…
WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…
Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…
Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…
Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…