छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि रायुपर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक स्टील के ट्रंक से मिला शव पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। जानाकारी मिली है कि ये शव इंद्रप्रस्थ इलाके के पास एक खाली प्लॉट में स्टील का संदूक पड़ा था. जह संदूक खोला गया तो उसके भीतर एक सूटकेस मिला और उस सूटकेस के अंदर मिला एक सीमेंट में लिपटा हुआ शव बताया जा रहा है कि शव करीब 4 से 5 दिन पुराना है और पूरी तरह से सीमेंट में जम चुका था। जिससे ये साफ होता है कि ये हत्या बेहद सोची-समझी और क्रूरता से की गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद रहे। आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रायपुर पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही…
IND vs NZ 2nd T20: वैभव सूर्यवंशी 15 साल और 211 दिन की उम्र में…
Sanjay Dutt On Congress Delhi Protest: कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त ने घोषणा की…
India vs New Zealand: क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड…
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दावा किया है कि वे चुनाव जीत चुके…