वीडियो

बिहार का यह कैसा वीआईपी स्कूल? जहां क्लासरूम में बच्चों के साथ बेंच पर बैठ रहे हैं सांप और जोंक, देखें VIDEO

School Waterlogging Bihar:अटल बिहारी पाण्डेय/गोपालगंज:  बिहार में मानसून की बारिश अब सरकारी दावों की पोल खोल रही है. गोपालगंज से एक बेहद हैरान और डराने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल टापू में तब्दील हो चुका है. खौफ की बात यह है कि अब क्लासरूम के भीतर सांप और जोंक तैर रहे हैं.

बिहार में मॉनसून की बारिश अब आम जनता के लिए आफत की बारिश बन चुकी है. राज्य में विकास के बड़े-बड़े दावों को ‘बाढ़’ और जलजमाव के पानी ने पूरी तरह बहा दिया है. इसकी सबसे बदहाल और डरावनी तस्वीर गोपालगंज से सामने आई है, जहाँ प्रशासनिक उदासीनता के कारण नौनिहालों का भविष्य दांव पर लग गया है. विडंबना देखिए कि जिस स्कूल से पढ़कर इस ज़िले के माननीय सांसद महोदय देश की सबसे बड़ी पंचायत (संसद) तक पहुंचे, आज वही स्कूल लाचार और बेबस नजर आ रहा है.

खेल का मैदान बना तालाब (Gopalganj MP school)

गोपालगंज के इस सरकारी स्कूल की तस्वीरें किसी को भी विचलित कर सकती हैं. जहां कभी बच्चे खेल के मैदान में दौड़ते थे और क्लासरूम में बैठकर देश का भविष्य गढ़ते थे, आज वहां सिर्फ और सिर्फ गंदे पानी का कब्ज़ा है. मगर कहानी सिर्फ जलजमाव की नहीं है, कहानी खौफ की है. स्कूल के इसी गंदे पानी के बीच अब जहरीले सांप और जोंक तैर रहे हैं. जिन बेंच-डेस्क पर बच्चों को बैठना था, वहां आज मौत का खतरा मंडरा रहा है.

पढ़ाई पर लगा ‘ब्रेक’ (Snake in classroom Bihar)

आसमान से दो बूंदें गिरते ही यह पूरा स्कूल टापू में तब्दील हो जाता है. इस भयावह मंजर को देखकर स्कूल के शिक्षक और प्राचार्य बेहद परेशान हैं, क्योंकि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी प्रशासन चैन की नींद सो रहा है. इस प्रशासनिक लापरवाही का सीधा असर मासूम बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है. किताबों की जगह अब स्कूल में डर का माहौल है, जिसके कारण सहमे हुए माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं.

सिस्टम से बड़ा सवाल: आखिर कब सुधरेगा ढर्रा? (Bihar education department)

स्कूल की शिक्षिका आकर्षिका, शिक्षक राजेश प्रसाद और स्कूल के प्राचार्य का कहना है कि जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से पूरा परिसर नर्क बन चुका है. अब सवाल यह उठता है कि जो सिस्टम देश को सांसद देने वाले स्कूल को एक अदद जल निकासी (Drainage System) की व्यवस्था नहीं दे सका, वो बाकी स्कूलों की क्या सुध लेगा? आखिर कब तक प्रशासन की इस लापरवाही की कीमत इन मासूम बच्चों को अपना भविष्य दांव पर लगाकर चुकानी पड़ेगी?

यह भी पढ़ें:शाजापुर में ‘विमेन आर्मी’ का राज: इस जिले के टॉप पदों पर बैठी महिलाओं ने अचानक क्यों खींचा सबका ध्यान?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

9 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

16 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

22 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

40 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

44 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago