दुनिया

‘शेख हसीना लौटीं तो…’, क्या फिर सुलग जाएगा बांग्लादेश? नाहिद इस्लाम की तारिक रहमान को चेतावनी

Bangladesh Crisis Over Sheikh Hasina: कोटा विवाद को लेकर पिछले साल बाग्लादेश में उग्र प्रदर्शन हुए. कई नेताओं समेत आम लोगों की हत्या कर दी गई. युवाओं के आंदोनल धीरे-धीरे आतंकित हुआ और शेख हसीनी की सत्ता को उखाड़ की धरातल पर भेक दिया. नतीजा ये हुआ कि शेख हसीना समेत उनके कई साथियों को देश छोड़कर भागना पड़ा. हालांकि, अब करीब सालभर बाद एक बार फिर से आशंका जताई जा रही है कि बांग्लादेश आग की लपतो में जाने वाला है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं की शेख हसीना न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए एक बयान दिया. जिसके बाद आंदोलन के बड़े चेहरे नाहित इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिख रहमान को सीधी चेतावनी दे रही है.

बाग्लादेश की निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना के दिसंबर तक देश वापस लौटने का ऐलान किया है. इस खबर ने ढाका के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. उन्होंने यह भी कह दिया है कि फांसी हो या मिट्टी में मिला दिया जाए वो वतन वापसी करेंगी.

क्या बोलीं शेख हसीना? (Sheikh Hasina Return Bangladesh)

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में शेख हसीना ने कहा कि जब मैं वापस जाऊंगी तो मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है. मेरी हत्या भी हो सकती है. लेकिन मैं फिर भी लौटूंगी. मेरे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगातार कार्रवाई हो रही है. अगर मुझे मरना ही है, तो मैं अपने देश की मिट्टी पर मरना चाहती हूं, जहां मेरे माता-पिता दफन हैं.

आगे शेख हसीना ने कहा कि अवामी लीग नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हो रही कार्रवाई के खिलाफ वह अपने देश लौटकर कानूनी लड़ाई लड़ना चाहती हैं. हसीना ने बताया कि उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी बांग्लादेश लौटकर सरेंडर कर सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि अवामी लीग को फिर से मजबूत करने का काम जारी है.

नाहिद इस्लाम का तीखा वार (Nahid Islam On Sheikh Hasina)

शेख हसीना की वापसी की खबर सुनते ही नाहिद इस्लाम भड़क उठे. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि 16 साल की तबाही झेल चुका है बांग्लादेश. अब सिर्फ एक ही वापसी मंजूर है, वो जो मौत की सजा तक पहुंचे. नाहिद ने आगे कहा कि हसीना कैसे, कब और किसके साथ लौटेंगी, यह फैसला अकेले सरकार करेगी. इस पूरे घटनाक्रम का अगला मोड़ अब ढाका और दिल्ली के कूटनीतिक फैसलों से तय होगा.

ये भी पढ़ें: बांकीपुर सियासी घमासान: BJP ने टिकट बदला, रेखा का खौफ या PK का डर? RJD ने उड़ा भयंकर मजाक

क्या फिर जलेगा बांग्लादेश? (What If Sheikh Hasina Return Bangladesh)

नाहिद इस्लाम ने पीएम तारिक रहमान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मौत की सजा के फैसले को बिना किसी देरी के अमल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस मामले में किसी वैकल्पिक रास्ते पर विचार करती है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. अवामी लीग के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाती है और सरकार ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देती है, तो इसका सबसे बड़ा नुकसान सरकार को ही उठाना पड़ेगा. ऐसे में कहा जा रहा है कि हसीना घर लौटती हैं तो एक बार फिर से बांग्लादेश में बवाल हो सकता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago