Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Holi festival

होली पर आयुष मंत्रालय ने खास टिप्स दिए हैं. आज हल्का-पौष्टिक खाना जैसे भेलपुरी, चिक्की, स्प्राउट्स चाट खाएं. कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स, समोसा, तला-भुना और ज्यादा मीठा लेने से बचें. खूब पानी पिएं, स्वास्थ्य फिट रहेगा.

होली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी देश को होली की बधाई दी.

Mathura-Vrindavan Holi: मथुरा-वृंदावन में होली का उत्सव 25 फरवरी से शुरू हो चुका है. देशभर से श्रद्धालु ब्रज पहुंचकर भक्ति और श्रद्धा के रंग में डूबकर होली मना रहे हैं.

होली खुशी और भाईचारे का त्योहार है. इसकी शुरूआत 2 मार्च को शाम 6 बजे से होलिका दहन के साथ होगी, जिसका मुहूर्त आधी रात तक रहेगा. जानिए होली की आसान पूजा विधि और कुछ खास मान्यताएं. वसंतोत्सव से रिश्ते सुधारने तक की कहानियां-

Braj Ki Holi 2026: ब्रज की होली भक्ति और उल्लास का मेल है. यहां खेले जाने वाली होली के प्रमुख कार्यक्रम 5 मार्च तक चलेंगे. बरसाना में 25 फरवरी को लठामार होली खेली गई, अब नंदगांव में भी 26 फरवरी ऐसी ही होली होगी. बांके बिहारी में रंगों की होली 27 फरवरी को होगी.

बरसाना में लट्ठमार होली का विश्‍व प्रसिद्ध उत्सव मनाया जा रहा है. लगभग 20 लाख श्रद्धालु रंगों में नहाने चले आए हैं, हजारों ढोल-नगाडों की धुन पर झूम रहे हैं.

इस साल होली पर चंद्रग्रहण के कारण ब्रज के प्रमुख मंदिरों, खासकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, राधादामोदर और राधारमण मंदिरों के दर्शन और पूजा के समय में बदलाव हुआ है.

Braj ki Holi: ब्रज में होली की तैयारियां जोरों पर हैं! बांके बिहारी जी के मंदिर में लाखों लोग कश्मीरी केसर, कन्नौजिया इत्र और टेसू से बनाए गए रंग से होली खेलेंगे. बरसाना में भी टेसू के फूलों से रंग बन रहा है.

ब्रज में बरसाना की विश्वप्रसिद्ध लठामार होली के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार कठिन पैदल यात्रा का सामना करना पड़ सकता है.

Braj Ki Holi 2026: बरसाना में लठमार होली की तैयारियां जोरों पर हैं, हुरियारनें अपनी-अपनी लाठियां तेल से मजबूत करने में लगी हैं. साथ ही लहंगा-चुनरी संवारी जा रही हैं. 25 फरवरी को पुरुषों पर बरसाई जाएंगी लाठियां.