दुनिया

Afghanistan News: ईरान-पाकिस्तान से अफगानों की वापसी, 5 हजार से अधिक शरणार्थी परिवार लौटे अफगानिस्तान

Afghanistan News: ईरान और पाकिस्तान से 5,000 से अधिक अफगान शरणार्थी परिवार एक ही दिन में अपने वतन अफगानिस्तान लौट आए. यह जानकारी स्थानीय सरकारी समाचार एजेंसी बख्तर ने शुक्रवार को दी.

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को कुल 4,852 परिवार ईरान से और 153 परिवार पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौटे.

ईरान ने दिया था अवैध अफगानियों को देश छोड़ने का आदेश

यह बड़ा वापसी अभियान ऐसे समय में जारी है जब अफगान अंतरिम सरकार ने ईरान से आग्रह किया है कि वह शरणार्थियों को वापस भेजने की प्रक्रिया में संयम बरते. ईरान ने हाल ही में अवैध रूप से रहने वाले अफगान नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था.

जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ईरान का पिछले चार दशकों से अफगान शरणार्थियों को शरण देने के लिए आभार व्यक्त किया है और शरणार्थियों के अधिकारों का सम्मान बनाए रखने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- एयर इंडिया B787-8 दुर्घटना पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी, इंजनों के अचानक बंद होने की जांच जारी

50 हजार से ज्यादा शरणार्थी लौटे ईरान

अफगानिस्तान के कार्यवाहक उपप्रधानमंत्री (प्रशासनिक मामलों) मौलवी अब्दुस सलाम हनफी ने गुरुवार को बताया कि पिछले एक महीने में ही आधे लाख से अधिक अफगान शरणार्थी ईरान से लौट चुके हैं.

इस वर्ष अब तक कुल 15 लाख से अधिक अफगान शरणार्थी ईरान और पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौट चुके हैं और यह सिलसिला जारी है.

इससे पहले 26 जून को पश्चिमी हेरात स्थित इस्लाम क़ला बॉर्डर से एक दिन में 30,000 से अधिक शरणार्थी अफगानिस्तान लौटे, जिसे हाल के दिनों की सबसे बड़ी वापसी के रूप में देखा गया.

शरणार्थियों को उपलब्ध कराया जा रहा भोजन-पानी

प्रांतीय सूचना एवं संस्कृति विभाग के निदेशक मौलवी अहमदुल्ला मुत्तकी ने बताया कि लौटने वाले सभी शरणार्थियों को पानी, भोजन और तात्कालिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

बता दें कि अफगानिस्तान की ईरान से दो प्रमुख सीमा चौकियां हेरात प्रांत में इस्लाम क़ला और निमरोज़ प्रांत में एक अन्य स्थान हैं, जहां हाल के हफ्तों में शरणार्थियों की वापसी में भारी बढ़ोतरी देखी गई है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago