दुनिया

ग्रीस में भूकंप से हिली धरती, जमींदोज हुए मकान और दुकानें, सुनामी की चेतावनी जारी, जानें कितनी थी तीव्रता

Earthquake Tremors: ग्रीस (Earthquake) में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि ग्रीस के क्रेते के तट के पास गुरुवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया.

6.0 रही Earthquake की तीव्रता

जर्मन रिसर्च सेंटर ने बताया कि भूकंप (Earthquake) सुबह 6:19 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 रही, जो क्रेते के उत्तर-पूर्व में एलौंडा से 58 किमी दूर और 60 किमी गहराई में था. भूकंप के कारण यूरोपीय अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भूकंप के कारण कोई क्षति नहीं हुई है. भूकंप क्रेते और आसपास के द्वीपों में महसूस किया गया और इस कारण स्थानीय लोग भी घबरा गए.

समुद्र में था भूकंप का केंद्र

रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए और क्रेते की अग्निशमन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है. भूकंप (Earthquake) नियोजन और सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष एफथिमियोस लेक्कास ने राष्ट्रीय प्रसारक ईआरटी से बात करते हुए कहा कि यह संभावना है कि भूकंप का केंद्र समुद्र में स्थित था.

ग्रीस कई प्रमुख फॉल्ट लाइनों पर स्थित है और लगातार भूकंपीय गतिविधियों का सामना करता है. यह यूरोप के सबसे भूकंप सक्रिय क्षेत्रों में से एक है, जो अफ्रीकी और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों के बीच जटिल सीमा पर बसा है. इससे पहले सोमवार को ग्रीस के इविया द्वीप के एक क्षेत्र में स्कूल बंद कर दिए गए, क्योंकि अधिकारियों ने सप्ताहांत में कई भूकंपों के बाद एहतियाती कदम उठाए.

यह भी पढ़ें- इजरायल आकर क्यों दम तोड़ देती हैं ट्रंप की सारी कोशिशें? अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा की धमकी का नहीं हुआ असर, पीएम नेतन्याहू ने फिर किया बड़ा ऐलान

एथेंस के राष्ट्रीय वेधशाला के अनुसार, रविवार को करीब तीन झटके लगे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 से 4.5 के बीच थी. इसके बाद कई और झटके भी आए. भूकंप का केंद्र इविया के मध्य में स्थित प्रोकोपी गांव के पास था. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार की सुबह सबसे शक्तिशाली भूकंप 4.5 तीव्रता का आया था, जो ग्रीक की राजधानी एथेंस में महसूस किया गया था. इसका केंद्र लगभग 80 किमी दक्षिण में था.

मंटौडी-लिमनी-अगिया अन्ना नगरपालिका के मेयर जियोर्गोस त्सापुरनियोटिस के अनुसार, इन झटकों से कम से कम 20 घर, दुकानें और एक मठ को नुकसान पहुंचा है. इससे पहले, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि 13 मई को 6.1 तीव्रता का एक और भूकंप ग्रीस में आया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

2 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

18 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

20 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

21 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

36 minutes ago