डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) जब पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे तो उन्हें भारत और भारतीय लोग बहुत ज्यादा पसंद थे, लेकिन अब वो कुछ खास पसंद नहीं करते हैं. उन्होंने सबसे पहले एप्पल के CEO को भारत में कारोबार ना करने की धमकी दी थी. उसके बाद, उन्होंने टेक कंपनियों को भी भारत के लोगों को नौकरी पर न रखने की धमकी दी थी. इसके बावजूद ऐसा नहीं लग रहा है कि अमेरिकी कंपनियों का भारत और भारत के लोगों के प्रति प्यार कम हो रहा है. अमेरिका के टॉप कंपनियों की कमान भारतीय लोगों के ही हाथों में है. चाहे वो गूगल में सुंदर पिचाई हो या फिर माइक्रोसॉफ्ट में सत्या नडेला. इसके अलावा ऐसे कई नाम है जिसे बहुत लोग नहीं जानते है और वो अमेरिकी कंपनियों में उच्च पदों अपनी सेवा दे रहे हैं. और अब फिर से प्रॉक्टर एंड गैंबल में एक नया बॉस.
दुनिया की बड़ी कंज्यूमर गुड्स कंपनी P&G है. इस कंपनी की कमान भारतीय मूल के निवासी के हाथों में सौंप दी गई है. जिस भारतीय मूल के निवासी की हम बात कर रहे हैं उनका नाम है शैलेश जेजुरीकर. शैलेश को P&G कंपनी का नया CEO बनाया गया है. बता दें, वो जनवरी 2026 से CEO का कार्यभार संभालेंगे. शैलेश जेजुरीकर मुंबई के रहने वाले हैं और उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से ही अर्थशास्त्र में पढाई किए थे. फिर वर्ष 1989 में उन्होंने IIM लखनऊ से MBA का कोर्स पूरा किया था. आपको बता दें, शैलेश जेजुरीकर करीब 36 सालों से P&G कंपनी में अपना जिम्मेदारियोंको संभाल रहे हैं.
P&G कंपनी टाइड और एरियल बनाती है. इसके अलावा ये कंपनी पैंपर्स और जिलेट भी बनाती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…